---Advertisement---

हार्दिक के साथ डांस के बाद अमेरिकी शख्स को हग करती दिखीं Ananya Panday! क्या आदित्य संग ब्रेकअप के बाद फिर मिला प्यार

Ananya Panday: क्या आदित्य रॉय कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद अनन्या पांडे को फिर मिला प्यार, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल तो लोग बनाने लगे बात, आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 13, 2024 9:15 अपराह्न

Ananya Panday
Follow Us
---Advertisement---

Ananya Panday: राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी का खुमार फिलहाल लोगों के सिर से नहीं उतरा है और ऐसे में तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। निश्चित तौर पर शादी के दौरान भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे छाई रही। दोनों का साथ में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद लोगों का कहना था कि क्या इन दोनों के बीच भी खिचड़ी पक रही है। लेकिन इस सब के बीच एक और तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींच लिया है जिसमें एक मिस्ट्री मैन के साथ काफी क्लोज नजर आई अनन्या तो लोग बनाने लगे बात। आइए देखते हैं।

तस्वीर देख लोग बनाने लगे बात

जहां तक इस तस्वीर की बात करें तो एक विदेशी शख्स के साथ अनन्या काफी क्लोज नजर आ रही है। विदेशी मेहमान अमेरिका का बताया जा रहा है। फोटो में दोनों काफी नजदीक दिखाई दे रहे हैं और वे काफी करीब हैं जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये अटकलें आने लगी कि क्या ये दोनों रिलेशनशिप में हैं। जब इस तरह की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं लेकिन फिलहाल अनन्या का कोई जवाब नहीं आया है जिसका फैंस इंतजार कर रहे हैं।

हार्दिक संग भी उड़ी थी अफवाहें

बता दें कि इससे पहले हार्दिक पांड्या के साथ भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वे दोनों काफी खुश नजर आए और साथ में डांस कर रहे थे। इस वीडियो को लेकर भी कई अफवाहें उड़ी लेकिन इस सब के बीच विदेशी मुंडा चर्चा में आ गया है। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। ऐसे में लोगों का कहना है कि क्या अनन्या पांडे को एक बार फिर प्यार मिल गया है। फिलहाल इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन कयासों का दौड़ लगातार जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026