---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: क्या अरमान को लेकर होती है पायल और कृतिका में लड़ाई? गलती से साई केतन और रणवीर के सामने खुला राज

Bigg Boss OTT 3: साई और रणवीर के सामने कृतिका ने कहा कुछ ऐसा जिसकी वजह से लोगों ने पूछा कि क्या तुम्हारी भी होती है लड़ाई। आइए जानते हैं क्यों है यह चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 24, 2024 6:37 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 बहुत जल्द खत्म होने वाला है और ऐसे में कई कंटेस्टेंट लगातार चर्चा में हैं। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में अरमान मलिक की पत्नी कृतिका मलिक, साई केतन राव और रणवीर शौरी का नाम शुमार है। ऐसे में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कृतिका अपनी ब्लॉगिंग को लेकर उनसे बातचीत करती हुई नजर आई। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि क्या लोगों के सामने एक हैप्पी फैमिली होने का दावा करने वाली मलिक फैमिली में लड़ाई होती है। आखिर क्या है यह माजरा आइए जानते हैं।

कृतिका का बड़ा खुलासा

इस वीडियो को जिओ सिनेमा ने जारी किया है जिसके कैप्शन में लिखा गया, “नोट कर ले कृतिका ब्लॉगिंग सीक्रेट्स रिवील करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में कृतिका रणवीर शौरी और साई केतन के साथ दिखाई दे रही है। यहां साई कृतिका से यह पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि तुम्हारा ब्लॉग कितने देर में खत्म होता है तो कृतिका जवाब देती है, “मेरा दो पूरे दिन चलता है। सुबह सोकर उठने के बाद शुरू करती हूं और रात को सोने से पहले।” रणवीर शौरी इस पर पूछते हैं कि नॉनस्टॉप चलता है क्या। इस पर कृतिका जवाब देती है जब मेरा मन करता है तब करती हूं।

ब्लॉगिंग को लेकर कृतिका ने कहीं ये बात

इस दौरान बात-बात में वह यह भी बता देती है कि सब्जी बनाने को लेकर भी हमारी लड़ाई होती है तो हम उसका ब्लॉग बना देते हैं। वही साइन केतन राव हंस कर पूछते हैं कि इसका वीडियो भी तुम बनाती हो तो वह जवाब देती है कि हां इस टाइप से करती हूं की पायल ने किया गोलू पर हमला जिसके बाद साइ केतन राव और रणवीर हंसने लगते हैं।

लोग ले रहे मजे

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा पायल और दिन रहती तो दोनों की बिग बॉस में ही लड़ाई हो जाती तो एक यूजर ने लिखा पायल को नहीं जाना चाहिए था तभी सामने आता कृतिका के साथ उसकी लड़ाई। एक ने कहा हैप्पी फैमिली बनने वाले ये लोग तो लड़ाई भी करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 3, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 2, 2026

Viral Video

जून 2, 2026

Viral Video

जून 2, 2026

Virat Kohli

जून 2, 2026

Sushmita Sen

जून 2, 2026