Kavya Maran : इंडियन प्रीमियम लीग यानी की IPL में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के जरिए क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज करने वाली काव्य मारन की शादी हो रही है। 34 साल की आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर से 11 नवंबर 2026 ग्रीस में मैरिज कर रही हैं। इसके बाद 21 नवंबर को चेन्नई में ग्रैंड रिशेप्शन होगा। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि, काव्या मारन का दिल जिस शख्स ने चुराया है, आखिर वो कौन और और काव्या से कितना अमीर है। इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।
Kavya Maran के होने वाले पति Anirudh Ravichander कौन हैं?
बिजनेसवूमैन काव्या मारन के होने वाले पति भारत के फेमस 36 साल के म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और प्रोड्यूसर अनिरुद्ध रविचंदर हैं। अनिरुद्ध अपने एनर्जेटिक बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं। काव्या के होने वाले पति साउथ सिनेमा से गहरा नाता रखते हैं। वो एक्टर रवि राघवेंद्र के बेटे हैं और सुपरस्टार रजनीकांत उनके सगे मामा हैं।लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर जगह बनाई है। आज हम आपको उनके 5 सुपरहिट गानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
अनिरुद्ध रविचंदर को ‘वाय दिस कोलावेरी डी’ गाने से मिली पहचान
‘वाय दिस कोलावेरी डी’ साल 2012 में आया था। इस सुपरहिट गाने के म्यूजिक ने इंटरनेशल पहचान बनाई थी। यह अनिरुद्ध का पहला डेब्यू गाना था धनुष द्वारा गाए गए इस गाने को आज भी लोग गुनगुनाते हैं।
‘नाना रेडी’ गाने से हिलाया ग्लोबल ट्रेंड
साउथ सिनेमा का सुपरहिट ‘लियो’ फिल्म में भी अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोस किया था। नाना रेडी को खुद थलपति विजय और अनिरुद्ध ने मिलकर गाया है। इसमें असल कोलार ने रैप किया था। ये एक बेहद एनर्जेटिक डांस नंबर है। जिसे खूब पसंद किया गया।
रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ में दिया हिट गाना
रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म जेलर में भी अनिरुद्ध ने म्यूजिक कंपोस किया है। ये फिल्म साल 2023 में आयी थी।
‘जेलर’ फिल्म में में ‘हुकुम – थलाइवर अलाप्पारा’ एंथम सॉन्ग ब्लॉकबस्टर साबित हुआ। इस गाने के दमदार बीट्स आज भी लोगों के दिल और दिमाग पर चढ़कर बोलता है।
अनिरुद्ध रविचंदर के म्यूजिक से थलापित विजय बने सुपरस्टार
थलापित विजय के करियर की सुपरहिट फिल्म ‘बीस्ट’ में भी अनिरुद्ध म्यूजिक दे चुके हैं। ‘अरबी कुथु’ गाना काफी सुपरहिट साबित हुआ। इसे विजय और पूजा हेगड़े पर फिल्माया गया था। इस गाने का म्यूजिक जितना अच्छा था, उतना ही इसके डांस हूक स्टेप ग्लोबल ट्रेंड बने थे।
तमन्ना भाटिया और रजनीकांत के हिट ‘कावला’ गाने से हिलाया इंटरनेट
रजनीकांत की ‘जेलर’ फिल्म का एक और हिट गाना ‘कावला’ भी इंटरनेशनल लेवल पर बवाल मचा चुका है।
तमन्ना भाटिया और रजनीकांत ने इसमें बहुत शानदार डांस स्टेप्स किए थे। इस गाने की असली जान अनिरुध का दमदार म्यूजिक था। ‘कावला’ गाना अपने म्यूजिक के कारण वायरल हुआ थआ।
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की लव स्टोरी और नेटवर्थ
काव्या मारन 500 करोड़ की नेट वर्थ की मालकिन है। वो अनिरुद्ध रविचंदर से अमीर है। वहीं, अनिरुद्ध 50 करोड़ की नेट वर्थ के मालिक बताए जाते हैं। काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के अफेयर और पहली मुलाकात को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन ऐसी अफवाह है कि, दोनों साल 2024 में मिले थे और दोनों के अफेयर की खबरें साल 2025 में फैली थी। लेकिन उस वक्ता दोनों ने मना कर दिया था।







