इंटीमेट सीन करते समय कुछ एक्टर्स उठाते हैं फायदा, Annu Kapoor ने बॉलीवुड के गंदे खेल की सच्चाई बताकर मचाया हड़कंप

Annu Kapoor: इंटिमेट सीन की शूटिंग को लेकर बात करते हुए आखिर ऐसा क्या बोल गए एक्टर जिसने खड़ा किया बवाल, आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जो आपके बेहोश को उड़ा देने के लिए काफी है।

Annu Kapoor

Photo Credit- Google Annu Kapoor

Annu Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो काम से ज्यादा कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रहते हैं। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा की सात खून माफ को लेकर बवाल मचा चुके अन्नू कपूर का नाम शामिल है। हालांकि इस सबके बीच एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसने हड़कंप मचा दिया है। दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए एक्टर ने इंडस्ट्री में इंटीमेट सीन की शूटिंग को लेकर अपनी बेबाकी जाहिर की लेकिन इसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं। आइए जानते हैं क्यों एक्टर ने यहां तक कह दिया कि कई एक्टर्स ऐसे समय में हदें पार कर जाते हैं।

बॉलीवुड की क्या यह है काली सच्चाई जिसपर मुखर हुए Annu Kapoor

हिंदुस्तान की रिपोर्ट्स की बात करें तो अन्नू कपूर का कहना है कि “मैं कई ऐसे एक्टर्स को देखा है जो इंटिमेट सीन की शूटिंग करते समय आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं और इसका फायदा उठाते हैं। इस दौरान एक्टर ने कहा कि कुछ स्टार्स कट बोलने के बाद भी नहीं रुकते हैं और इस दौरान हुए स्थिति का फायदा उठाते हैं।” हालांकि इस गंदे गेम से अन्नू कपूर ने खुद को दूर रखा और कहा मैंने कभी ऐसा नहीं किया।

शूटिंग के दौरान कट बोलने पर भी क्या नहीं रुकते एक्टर

अन्नू कपूर के मुताबिक एक बार इंटिमेट सीन के दौरान एक्टर कुछ इस हद तक अनकंट्रोल हो गया कि डायरेक्टर ने कट बोला लेकिन वह नहीं रुकता है ऐसे समय में एक्ट्रेस को खुद ही अपनी इज्जत बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। काफी मुश्किल से वह खुद को छुड़ा पाई थी लेकिन वह इतनी घबरा गई थी कि दो दिन तक बाहर नहीं निकली थी।

प्रियंका चोपड़ा के साथ क्या रहा था अन्नू कपूर का विवाद

निश्चित तौर पर अन्नू कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर जो कहा वह शॉकिंग है लेकिन यह पहली दफा नहीं है जब एक्टर विवादों में आए हो। दरअसल इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के सात खून माफ फिल्म को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस उनके साथ किस करने में कंफर्टेबल इसलिए नहीं थी क्योंकि वह हैंडसम नहीं हैं। हालांकि इसका जवाब देते हुए इस कमेंट को प्रियंका ने घटिया बताया था। वहीं इस सब के बीच अब इंटीमेट सीन की शूटिंग को लेकर जो कहा वह हैरान कर देने के लिए काफी है।

 

 

Exit mobile version