---Advertisement---

IC-814 The Kandahar Hijack से पहले भी Anubhav Sinha की इन 5 कंट्रोवर्सियल फिल्मों पर मच चुका है बवाल, देखें लिस्ट

Anubhav Sinha: अनुभव सिन्हा की फिल्म को लेकर लगातार हुई है कंट्रोवर्सी, विवादों से उनका है गहरा नाता लिए देखते हैं उनकी टॉप 5 विवादित फिल्म जिन्हें काफी आलोचनाओं का करना पड़ा है सामना।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 3, 2024 8:08 अपराह्न | Updated: सितम्बर 5, 2024 12:35 अपराह्न

Anubhav Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Anubhav Sinha: अनुभव सिन्हा बॉलीवुड के वह फिल्म डायरेक्टर जिनका नाम कंट्रोवर्सी से हमेशा जुड़ा रहा है। आज भले ही ‘IC 814: द कंधार हाईजैक‘ (IC-814 The Kandahar Hijack) जो नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज को लेकर विवादों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन कंट्रोवर्सी से उनका पुराना नाता रहा है। वह फिल्मों में अलग टच देने के चक्कर में हर बार सुर्खियां बटोर लेते हैं। इस वजह से बिग बॉस फेम मन्नारा चोपड़ा और आयुष्मान खुराना भी विवादों में फंस चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी टॉप 5 विवादित फिल्म।

Mannara Chopra की फिल्म ‘जिद’ में Anubhav Sinha

https://www.youtube.com/watch?v=XF3aRH282dE

2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘जिद’ वैसे तो विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित थी लेकिन अनुभव सिन्हा ने प्रोड्यूस किया था। मन्नारा चोपड़ा, करनवीर शर्मा की फिल्म में बोल्ड सीन्स की कोई कमी नहीं है। यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर भी काफी हंगामा हुआ था।

Anubhav Sinha को Article 15 के लिए मिली थी धमकी

अगर अनुभव सिन्हा की बात हो रही है तो उनकी फिल्म आर्टिकल 15 को कैसे भूल सकते हैं जिसमें आयुष्मान खुराना का अलग अंदाज देखने को मिला। फिल्म को लेकर करणी सेना ने काफी समय तक विरोध किया और फिल्म में ब्राह्मण समुदाय को नेगेटिव दिखाने का आरोप लगाया गया। इसे लेकर डायरेक्टर को धमकी भी दी गई।

Anubhav Sinha की फिल्म मुल्क (Mulk)

अनुभव सिन्हा की पहली राजनीतिक फिल्म मुल्क को भी उन्हें काफी कंट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा। इस फिल्म में ऋषि कपूर नजर आए थे। ऋषि कपूर, तापसी पन्नू और प्रतीक बब्बर की फिल्म काफी विवादों में रही। हिंदू मुसलमानों के बीच प्यार बढ़ाने के लिए इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने रिलीज करने की ठानी थी लेकिन उनका दांव उल्टा पड़ गया।

‘भीड़’ (Bheed) को लेकर भी हुआ हंगामा

अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ को लेकर बवाल मचा जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तभी इसे लेकर विवाद जारी हो गया जो लगातार सुर्खियों में रहा। ट्रेलर में पीएम की आवाज को लेकर बवाल हुआ था जिसे बाद में हटाया गया था।

Anubhav Sinha की फिल्म रा-वन (Ra.One)

अनुभव सिन्हा की इस फिल्म में शाहरुख खान नजर आए थे और इसमें वह गेम डेवलपर की भूमिका में दिखे थे। दरअसल शाहरुख के बनाए गए गेम से विलेन असल दुनिया में आ जाता है। इस फिल्म को तरह-तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। शाहरुख खान की इस फिल्म को लोगों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026