Anupam Kher: कुछ स्टार्स ऐसे होते हैं जो मुखर होकर अपनी बात रखने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। वहीं इस सब के बीच श्री राम भूमि में बहुत जल्द नज़र आने वाले एक्टर ने मीडिया के साथ बात करते हुए राम मंदिर चोरी को लेकर कुछ ऐसा कह गए जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं अनुपम खेर की जिन्होंने चंदा चोरी की तुलना मुगलों से करते हुए इसे मामूली घटना बता दिया। वहीं इस सबके बीच नसरुद्दीन शाह का एक पुराना वीडियो क्लिप वायरल हुआ जिसमें वह अनुपम खेर को जोकर और चापलूस बता देते हैं। इसका जवाब देते हुए अब श्रीराम भूमि एक्टर ने भी पुराने वीडियो को शेयर किया।
Anupam Kher ने नसीरुद्दीन शाह को दिया था इस तरह जवाब
NASEERUDDIN SHAH : Anupam Kher is very vocal as he is clown and sycophant. It is in his blood 😳
ANUPAM KHER 🔥🔥 : You’ve been consuming certain substances for years. That’s why, you no longer know what’s right or wrong.
“You have spent your entire life in frustration”
“You… https://t.co/RMmBiGmIdQ pic.twitter.com/aEDsSvELjo
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) July 13, 2026
अनुपम खेर ने फैंस के एक वीडियो को शेयर किया है जिसमें वह कहते हुए नजर आते हैं कि नसीरुद्दीन शाह जी आपने एक इंटरव्यू में मेरे बारे में बात की कि मैं बहुत क्लोन हूं मुझे सीरियसली नहीं लेना चाहिए। इस तारीफ के लिए शुक्रिया लेकिन मैं आपकी बातों को बिल्कुल भी सीरियस नहीं लेता हूं लेकिन मैं अब यह कहना जरूर चाहूंगा कि आपने पूरी जिंदगी इतनी कामयाबी मिलने के बाद भी फ्रस्ट्रेशन में गुजारी है। अगर आप दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शाहरुख खान और विराट कोहली को क्रिटिसाइज कर सकते हैं तो मैं निश्चित तौर पर बहुत ग्रेट कंपनी में हूं।
नसीरुद्दीन शाह को लेकर बिगड़े अनुपम खेर के बोल
इसके साथ ही अनुपम खेर आगे कहा कि इनमें से किसी ने भी आपके स्टेटमेंट को सीरियसली नहीं लिया क्योंकि हम सब जानते हैं कि यह आप नहीं बल्कि वर्षों से आपने जिन पदार्थों का सेवन करते हैं उनकी वजह से क्या सही है क्या गलत है आपको इसका अंतर ही पता नहीं लगता है।
अनुपम खेर को लेकर क्या बोले थे नसीरुद्दीन शाह
दरअसल यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया जब नसीरुद्दीन शाह शाह का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें वह यह कहते हुए नजर आते हैं, “अनुपम खेर बहुत वोकल हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें सीरियसली लेने की ज़रूरत है। वह एक जोकर और चापलूस हैं। यह उनके खून में है। वह कुछ नहीं कर सकते।”
राम मंदिर चंदा चोरी पर क्या बोले थे अनुपम खेर
वहीं अगर इस विवाद की शुरुआत की बात करें तो अनुपम खेर ने राम मंदिर में हुई चंदा चोरी को मामूली बताते हुए कहा कि लोग कह रहे हैं कि मंदिर में लूट मची है। असली लूट तब मची थी जब मुगलों ने हमारे मंदिर को तोड़ा था ब्राह्मणों को मारा था और मंदिर परिसरों में महिला के साथ रेप किए थे। उनका कहना है कि अगर देश उस बड़ी समस्या से उभर सकता है तो यह बहुत मामूली चीज है। इस बयान को लेकर उन्हें चौतरफा विवादों का सामना करना पड़ रहा है।
