---Advertisement---

रणवीर सिंह किरदार निभाने के लिए कर देते हैं हर हद पार, ‘धुरंधर 2’ की एक्टिंग देख Anurag Kashyap ने किया रूह कंपा देने वाला खुलासा

Anurag Kashyap: लुटेरा में अपने किरदार को निभाने के लिए रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा किया था जिस पर डकैत डायरेक्टर ने बड़ा खुलासा किया है। यह निश्चित तौर पर धुरंधर 2 के फैंस को हैरान कर सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 10, 2026 1:27 अपराह्न

Anurag Kashyap
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Kashyap: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लेकर लोगों में किस कदर पहचान बनाई है यह बताने की जरूरत है। तभी तो आदित्य धर की फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में इसका डंका बजा हुआ है। वहीं इस सबके बीच अनुराग कश्यप में रूह कंपा देने वाला खुलासा किया और बताया कि कैसे रणवीर सिंह किसी भी किरदार को दिखाने के लिए हर हद पार कर जाते हैं। लूटेरा को लेकर अनुराग कश्यप ने कुछ ऐसी चीज बताई है जो धुरंधर 2 एक्टर के फैंस को हैरान कर सकती है। जानिए डकैत डायरेक्टर ने क्या कहा है।

Anurag Kashyap की लुटेरा फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने की थे हदें पार

अनुराग कश्यप ने कहा कि “हम धुरंधर के बारे में कहानियां सुन रहे हैं कि कैसे रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल ने एक-दूसरे को चोट पहुंचाई और घायल किया। तो, किरदार के लिए वे इतनी हद तक चले गए, और फ़िल्म ने ज़बरदस्त कमाई की, है ना? लेकिन रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी फ़िल्म ‘लुटेरा’ में, जब क्लाइमेक्स में उन्हें गोली लगती है, तो उस सही एहसास को महसूस करने के लिए, उन्होंने बिना किसी को बताए एक क्लिप ली और उसे अपने पेट पर लगा लिया।”

अनुराग कश्यप ने दर्द को लेकर क्या कहा

डकैत निर्देशक अनुराग कश्यप ने आगे कहा, “एक एक्टर के तौर पर उस एहसास को पैदा करने के लिए वे इतनी हद तक चले गए कि हमें उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। फ़िल्म ने धुरंधर जितनी कमाई तो नहीं की, लेकिन यह उस आदमी का पक्का इरादा था। रणवीर सिंह ने अपना दर्द किसी के साथ शेयर नहीं किया। जब तक वे हिल-डुल नहीं पाए, तब तक किसी को पता भी नहीं चला।”

गौरतलब है कि 2013 में रणवीर सिंह की सोनाक्षी सिन्हा के साथ लुटेरा आई थी जिसकी कहानी को लोगों ने पसंद किया था। फिल्म के प्रोड्यूसर के तौर पर अनुराग कश्यप नजर आए थे जो अब धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच चौंकाने वाला खुलासा कर चर्चा में आ गए हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 23, 2026

Mohsin Khan

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026