---Advertisement---

एल्गोरिदम या मैनुअल मिस्टेक? जर्मन इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की बोल्ड तस्वीर पर Virat Kohli की ‘लाइक’ देख छिड़ा बवाल! जानें पूरा माज़रा

Virat Kohli के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से जर्मन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लिजलैज़ की बोल्ड तस्वीर लाइक की गई है। इसको लेकर घमासान मचा है। यूजर्स अवनीत कौर प्रकरण की तरह 'एल्गोरिदम' का जिक्र कर मजे ले रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 17, 2026 1:30 अपराह्न

Virat Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: सोशल मीडिया पर एक बार फिर सनसनी मची है। आईपीएल के रोमांचक मुकाबलों के बीच आरसीबी के शानदार बैटर विराट कोहली की चर्चा हो रही है। दरअसल, विराट कोहली के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज़ की बोल्ड तस्वीर लाइक हुई है। ये एल्गोरिदम का खेल है या मैनुअल मिस्टेक इसको लेकर खूब सवाल उठ रहे हैं। यूजर्स बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जिक्र कर कोहली से जुड़े मीम्स साझा कर रहे हैं। हालांकि, अभी विराट ने इस संदर्भ में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस घटनाक्रम ने लिजलैज़ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों का विषय बना दिया है।

जर्मन इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की बोल्ड तस्वीर पर Virat Kohli की ‘लाइक’ देख छिड़ा बवाल

दी तत्व इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इससे जुड़ी पोस्ट साझा की गई है जिसमें विराट कोहली द्वारा जर्मन इन्फ्लुएंसर की तस्वीर लाइक करने का दावा है।

 

View this post on Instagram

 

इसको लेकर घमासान छिड़ गया है। विराट कोहली ने ऐसा क्यों किया? ये एल्गोरिदम का खेल है या मैनुअल मिस्टेक? ऐसे तमाम सवाल तेजी से उठ रहे हैं। लिजलैज़ जर्मन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं जिनके फूड-ब्लॉग सुर्खियों में रहते हैं। इसी विदेशी हसीना ने 30 जनवरी को अपनी बोल्ड तस्वीर पोस्ट की थी जिस पर विराट कोहली की लाइक नजर आई। उस एक लाइक ने मामले को हाई प्रोफाइल बना दिया और अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी चर्चा हो रही है। क्रिकेटर युजवेन्द्र चहल ने भी ‘एल्गोरिदम’ कमेंट करते हुए मामले को और हाई प्रोफाइल बना दिया है।

अवनीत कौर की पोस्ट पर लाइक के बाद बढ़ी थी विराट की मुश्किलें

इससे पूर्व विराट कोहली ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से भारतीय कंटेंट क्रिएटर अवनीत कौर की तस्वीर लाइक हो गई थी। इसको लेकर खूब हो-हल्ला मचा। कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई थी। मामला इस कदर पेंचीदा हो चला कि उन्हें अंतत: सफाई देना पड़ा था। तब विराट ने कहा था कि एल्गोरिदम ने गलती से किसी इंटरैक्शन को रिकॉर्ड कर लिया। यही वजह है कि लिजलैज़ की बोल्ड तस्वीर पर विराट कोहली की लाइक के बाद एल्गोरिदम या मैनुअल मिस्टेक से जुड़े सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, घमासान के बीच अभी तक विराट कोहली की कोई प्रतिक्रिया नहीं सामने आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mallika Sherawat

अक्टूबर 24, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026