---Advertisement---

विरोधी टीम के छक्के छुड़ाने वाले Virat Kohli हुए Anushka Sharma के सामने ढेर! क्यों क्रिकेटर बोल पड़े- ‘अबे क्या है ये’

Anushka Sharma Virat Kohli: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच क्रिकेट मैच का हुआ चैलेंज, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, आइए देखते हैं आखिर किसकी हुई जीत और किसे मिली हार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 2, 2024 3:51 अपराह्न

Anushka Sharma Virat Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Anushka Sharma Virat Kohli: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का नाम जिसे आज शायद किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह सच है कि यह कपल हमेशा चर्चा में है।इस सब के बीच अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ एक वीडियो को शेयर कर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई। वैसे तो यह एक ब्रांड प्रमोशन है लेकिन दोनों के बीच जुगलबंदी देखने लायक है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में अनुष्का विराट कोहली को क्रिकेट खेलने का चैलेंज दे बैठे और बदले में वह अपने रूल्स को बनाती नजर आई। आइए देखते है आखिर क्यों चिढ़ गए अनुष्का से विराट।

Virat Kohli Anushka Sharma के बीच क्रिकेट चैलेंज

वीडियो की शुरुआत होती है अनुष्का शर्मा से जो नियम की लंबी चौड़ी लिस्ट पढ़ कर सुनाती है। नियम के तौर पर अनुष्का बताती है कि अगर बॉल तीन बार मिस हुई तो बोल्ड और दूसरे नियम के मुताबिक अगर बॉल तुम्हारी बॉडी पर तीन बार लगी तो भी आउट। वहीं बाद मृत विराट उन्हें बीच में रोकते हुए क्रिकेट खेलने के लिए कहते हैं कहते हैं कि तुम मुझे रूल्स मत सिखाओ। इस पर अनुष्का कहती है जिसका बैट पहले बैटिंग करेगा।

Anushka Sharma Virat Kohli की जुगलबंदी

उसके बाद वीडियो में आप देखेंगे कि अनुष्का शर्मा पहले बैटिंग करती हैं। पहली गेंद पर वह आउट हो जाती है तब वह कहती है कि फर्स्ट बॉल ट्राई बॉल। इस पर विराट कोहली कहते हैं अबे क्या है ये। अनुष्का शर्मा के बोल्ड होने के बाद विराट कोहली बैटिंग करने के लिए उतरते हैं लेकिन बीच-बीच में अनुष्का नियम लाती है।

Anushka Sharma के नियम से तंग हुए Viral Kohli

अनुष्का की गेंद पर विराट कोहली जबरदस्त बैटिंग करते हैं और बॉल बहुत दूर चली जाती है जिस पर नियम के तौर पर अनुष्का कहती है कि जो मारेगा बॉल वही लाएगा। ऐसे में विराट चिढ़ जाते हैं और बीच में गेम छोड़कर चले जाते हैं। सोशल मीडिया पर या वीडियो खूब वायरल हो रहा है और अनुष्का विराट के फैंस इसे देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026