---Advertisement---

विराट और बच्चों के बिना भारत पहुंची Anushka Sharma का दिखा बदला अंदाज, वीडियो देख क्यों लोग करने लगे ट्रोल?

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा को भारत में देखने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस लोगों को लुभाने में कामयाब नहीं हो पाई, आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2024 12:34 अपराह्न | Updated: सितम्बर 4, 2024 1:33 अपराह्न

Anushka Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Anushka Sharma: किसी समय में बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने दूसरे बच्चे अकाय के जन्म से पहले से लंदन में है। इस सबके बीच वह भारत में नजर आई और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो चर्चा में है। अनुष्का शर्मा इस दौरान अकेली नजर आई और उनके साथ विराट कोहली या उनके दोनों बच्चे नहीं दिखे। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट के बदले उन्हें ट्रोल किया जा रहा है लेकिन क्यों। इस बारे में आइए जानते हैं आखिर क्या कह रहे हैं लोग और क्यों सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख भड़क उठे फैंस।

Anushka Sharma का स्टाइलिश अंदाज

जहां तक अनुष्का शर्मा के लुक की बात करें तो वह ऑल ब्लैक फुल स्लीव ट्रैकसूट स्टाइल आउटफिट को कैरी करती हुई नजर आई। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों को बन स्टाइल के साथ ब्लैक गॉगल्स और ब्लैक फुटवियर से कंप्लीट कर देती नजर आई। कैजुअल अंदाज वाकई किलर है और अपने फैशन से स्टाइल स्टेटमेंट सेट करती नजर आई।

Anushka Sharma को देख यूजर्स करने लगे ट्रोल

लंबे समय बाद अनुष्का शर्मा को भारत में देखने के बाद फैंस खुश होने की बजाय उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई क्यों फोटो निकाल रहे हो उनको प्राइवेसी चाहिए।” तो दूसरे ने कहा ऐसा क्यों लग रहा है कि यह सर्जरी करवा कर आई है। एक यूजर ने लिखा ये पैसे भारत से चाहते हैं लेकिन रहेंगे विदेश में भारत की बेइज्जती। एक यूजर ने लिखा, “क्यों आई पैसे चाहिए क्या अब इंडिया से।” दूसरे ने कहा दूसरे प्लेनेट पर चले जाओ यार। एक ने कहा यह भारत सिर्फ पैसे के लिए आई है। ऐसे में इतना तो तय है कि लोगों को अनुष्का शर्मा का भारत आना पसंद नहीं आया।

क्या लंदन में शिफ्ट हो गई है Anushka Sharma

रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा अपने पति और बच्चों के साथ लंदन में शिफ्ट हो गई है। साल 2021 में अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया था वहीं 2024 के फरवरी में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे अकाय का इस दुनिया में स्वागत किया लेकिन एक्ट्रेस लाइमलाइट से दूर लंदन में रह रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026