---Advertisement---

AR Rahman: ऑस्कर विजेता सिंगर को कम काम मिलने के मामले में सियासी उठा-पटक! सपा मुखिया के साथ AIMIM प्रवक्ता ने भी उठाए सवाल

संगीतकार AR Rahman के दावे पर सियासी संग्राम भी छिड़ गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस पठान और इमरान मसूद जैसे नेताओं ने एआर रहमान के समर्थन में सुर से सुर मिलाए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 17, 2026 11:36 पूर्वाह्न

AR Rahman
Follow Us
---Advertisement---

AR Rahman: बॉलीवुड जगत की एक नामचीन हस्ती इस समय सियासी सुर्खियों का केन्द्र भी बन रही है। यहां बात सुप्रसिद्ध गायकार और ऑस्कर विजेता एआर रहमान के संदर्भ में हो रही है। दरअसल, एक साक्षात्कार के दौरान एआर रहमान ने पिछले आठ वर्षों में बॉलीवुड में पहले की तुलना में कम काम मिलने का दावा किया। इसको लेकर बॉलीवुड जगत में खूब हो-हल्ला मचा। अब ये मामले सियासी गलियारों तक शिफ्ट हो गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के साथ असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान ने भी इस प्रकरण पर तल्ख प्रतिक्रिया है। एआर रहमान मामले में सियासी उठा-पटक देखने को मिल रहा है जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया है।

ऑस्कर विजेता AR Rahman मामले में सियासी उठा-पटक!

एक साक्षात्कार के दौरान संगीतकार एआर रहमान ने कहा कि उन्हें पिछले 8 वर्षों की तुलना में कम काम मिला है। इस पर सियासी उठा-पटक भी शुरू हो गई है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर कहा कि “एआर रहमान देश और दुनिया के बड़े कलाकार हैं और कला, संगीत व संस्कृति को धर्म या भेदभाव के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।”

एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस पठान ने इस मामले में तल्ख प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “एआर रहमान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त संगीतकार हैं। अगर उन्होंने ऐसा कहा है, तो इस पर विचार किया जाना चाहिए। मैंने उनका बयान न तो सुना है और न ही पढ़ा है। जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से एक ही बात देखने को मिली है। वे नफरत फैला रहे हैं। ध्रुवीकरण के कारण नफरत इतनी फैल गई है कि मदरसों को निशाना बनाया जा रहा है, जय श्री राम के नाम पर मॉब लिंचिंग की जा रही है, गोमांस ले जाने के झूठे बहाने से मॉब लिंचिंग की जा रही है। उनके नफरत फैलाने वाले लोग मुसलमानों के खिलाफ बकवास कर रहे हैं। मुसलमानों द्वारा फैलाई गई नफरत का यही नतीजा है कि एक इतने प्रसिद्ध संगीतकार ऐसी बातें कह रहे हैं।”

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी इस प्रकरण को लेकर चिंता जताते हुए एआर रहमान के समर्थन में आवाज उठाई है।

बॉलीवुड जगत में भी बढ़ी सरगर्मी!

एआर रहमान ने पिछले 8 वर्षों में काम कम मिलने का दावा क्या किया कि बॉलीवुड जगत में सरगर्मी बढ़ गई। ऑस्कर विजेता सिंगर का इशारा उनके साथ मजहबी आधार पर हो रही भेदभाव पर था। उन्होंने खुले तौर पर इसका जिक्र तो नहीं किया, लेकिन इशारों-इशारों में ही बहुत कुछ बयां कर दिया। उनके दावे में कितनी सच्चाई है ये वही जानते होंगे। लेकिन ये स्पष्ट है कि एआर रहमान का बयान सियासी गलियारों के साथ बॉलीवुड जगत में भी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026