DNP India Hindi

Arijit Singh ने संन्यास को लेकर नए पोस्ट में दी सफाई तो लोगों ने कहा मार्केटिंग, क्यों घसीटे गए आमिर खान

Arijit Singh

Photo Credit- Google Arijit Singh

Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने जब से रिटायरमेंट की खबर लोगों के साथ शेयर की है तब से फैंस यह मानने के लिए तैयार नहीं हैं। प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने को लेकर सिंगर के पोस्ट के बाद तरह-तरह की बातें बनाई जा रही थी। इस सब के बीच अब उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कुछ ऐसा लिखा जिसके बाद लोग इसे आमिर खान और मार्केटिंग के साथ जोड़ रहे है। आइए जानते हैं आखिर प्लेबैक सिंगिंग को लेकर सफाई देते हुए अरिजीत सिंह ने ऐसा क्या कहा है जिस पर उनके फैंस भी बिफर उठे है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Arijit Singh ने आने वाले असाइनमेंट को लेकर लोगों को दी खुशखबरी

दरअसल सिंगर अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यह मैसेज सिर्फ़ मेरे सुनने वालों के लिए है। अगर आप मेरे सुनने वाले नहीं हैं, तो प्लीज़ अभी इसे पढ़कर स्वाइप न करें, यह एक छोटी सी रिक्वेस्ट है। हेलो प्यारे लोगों! मैं बस आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं आपसे प्यार करता हूं। इस बेरहम दुनिया में आपकी मेहरबानी के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हालांकि मैंने नए असाइनमेंट लेना बंद कर दिया है, लेकिन पेंडिंग गानों की लिस्ट कम नहीं है, आप जानते हैं। मुझे बहुत सारे गाने पूरे करने होंगे। लोगों को समझाने में मत पड़ो, कितनी बार करोगे? बहुत सारे अधूरे गाने हैं, वे पूरे होने तक रिलीज़ होते रहेंगे। शायद इस पूरे साल में। शायद यह अगले साल भी आ जाए।”

अरिजीत सिंह ने हेटर्स को भी दिया पैगाम

अरिजीत सिंह ने आगे लिखा, “शांत रहो। इस प्लैटफ़ॉर्म से बाहर निकलने की कोशिश करो। अपने शरीर से स्पाइक प्रोटीन हटाओ, 5g छोड़ो, पढ़ो, प्यार करो, मेडिटेट करो। जय देवी! और कौन जानता है आगे क्या होगा.!”

आमिर खान पर क्यों बिफरे अरिजीत सिंह के फैंस

वहीं अरिजीत सिंह के इस पोस्ट को अलग-अलग जगह पर शेयर किया जा रहा है जहां रेडिट यूजर ने कहा, “इसने कहा है कि कौन जानता है आगे क्या होगा इसका मतलब साफ है कि अभी विक्रांत मैसी की तरह वापस लौटेगा।” वहीं एक ने कहा, “मामू ने फसवा दिया मार्केटिंग के चक्कर में।” एक और यूजर ने लिखा आमिर खान ने यह सब किया है। गौरतलब है कि बीते दिन आमिर खान अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जहां एक दिन सॉन्ग को लेकर स्पेशल रिक्वेस्ट करने के लिए आमिर अरिजीत के घर पहुंच जाते हैं। इस दौरान दोनों की काफी मस्ती होती है।

वैसे यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि अरिजीत सिंह की रिटायरमेंट कंट्रोवर्सी आगे क्या मोड़ लेती है।

 

 

Exit mobile version