---Advertisement---

Arjun Kapoor की बर्थडे पार्टी से गायब दिखीं Malaika Arora तो लोग कर रहे ट्रोल, जानिए कब-कब विवादों में आए कपल

Arjun Kapoor Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। दोनों की ब्रेकअप की खबरें फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है लेकिन कपल का विवादों से पहले भी गहरा नाता रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 26, 2024 2:36 अपराह्न

Arjun Kapoor Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Arjun Kapoor Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा और र्जुन कपूर पॉपुलर कपल की लिस्ट में शुमार रहे हैं लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों की ब्रेकअप की खबरें खूब चर्चा में है। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई लेकिन कहा जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। उन्होंने एक दूसरे के साथ रिश्ते को खत्म कर दिया है। वहीं सबके बीच अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा को स्पॉट नहीं किया गया जिसके बाद एक बार फिर उनकी ब्रेकअप की अफवाहें उड़ी है।

विवादों से गहरा नाता

बीते कुछ समय से यह कहा जा रहा है कि कपल अलग हो चुके हैं लेकिन फिलहाल बर्थडे पार्टी से गायब रहने की वजह से लोग बातें बनाने लगे हैं और कपल को ट्रोल करने लगे। यह पहली दफा नहीं है जब मलाइका और अर्जुन किसी बात को लेकर चर्चा में आए हो। इससे पहले भी ये विवादों में रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी टॉप 5 कंट्रोवर्सी जिसकी वजह से वे छाए रहे।

प्रेगनेंसी को लेकर ट्रोलिंग

दरअसल कुछ समय पहले मलाइका अरोड़ा की प्रेगनेंसी की खबर भी खूब सुर्खियों में रही थी जिस वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे। यहां तक कि यह भी कहा जा रहा था कि दोनों भारत में नहीं बल्कि विदेश में बच्चों को जन्म देंगे और मलाइका अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली है।

कुशा कपिला संग डेटिंग की अफवाहें

दोनों की ब्रेकअप की खबरें भी सुर्खियों में रही थी और यह कहा जा रहा था कि अर्जुन सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। हालांकि बाद में इस बात को सिरे से खारिज कर दिया गया लेकिन इस वजह से मलाइका और अर्जुन को काफी ट्रोल होना पड़ा था।

उम्र का फासला

मलाइका और अर्जुन की उम्र में 12 साल का फासला है लेकिन दोनों के बीच प्यार ने लोगों का दिल जीत लिया था लेकिन कई दफा उनकी उम्र के बीच अंतर को लेकर लोग उन्हें ट्रोल करते थे।

शादी की फोटो हुई वायरल

एक समय पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें खूब सुर्खियों में रही और इस दौरान एक तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसमें अर्जुन मलाइका अरोड़ा की मांग में सिंदूर भर रहे थे। इस तस्वीर को लेकर फैंस उन्हें बधाई में दे रहे थे हालांकि इन तस्वीरों को देखने के बाद साफ जाहिर था कि यह एक फोटोशॉप की गई तस्वीर है। इस तस्वीर की वजह से दोनों को काफी ट्रोल होना पड़ा था।

मलाइका और अरबाज की शादी में अर्जुन

अर्जुन कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जो मलाइका और अरबाज खान की शादी के दौरान की बताई जा रही थी। इस दौरान अर्जुन काफी छोटे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर की वजह से मलाइका और अर्जुन को काफी ट्रोल किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026

Ranveer Singh

मई 29, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 7

मई 29, 2026

Karan Johar

मई 29, 2026

Imtiaz Ali

मई 28, 2026