Arjun Tendulkar Wedding: कैमरे को इग्नोर कर अमिताभ बच्चन को पलटकर देखती रही जया बच्चन, अलग पहुंचे अभिषेक-ऐश्वर्या का वीडियो वायरल

Arjun Tendulkar Wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर एक तरफ उनकी तस्वीर वायरल हुई है तो वहीं दूसरी तरफ बच्चन परिवार से सुर्खियों में आ गया है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।

Arjun Tendulkar Wedding

Photo Credit- Google Arjun Tendulkar Wedding

Arjun Tendulkar Wedding: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाली सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी लगातार चर्चा में बनी हुई है। जहां पहले प्री वेडिंग सेलिब्रेशन लगातार सुर्खियों में थी। वहीं इस सबके बीच वेडिंग सेलिब्रेशन की चर्चा हो रही है। अर्जुन तेंदुलकर सानिया चंदोक के साथ शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वही वेडिंग सेलिब्रेशन से अनिल कुंबले, एम एस धोनी जैसे क्रिकेट स्टार्स के अलावा बच्चन परिवार को भी अर्जुन तेंदुलकर वेडिंग में स्पॉट किया गया। वहीं अमिताभ बच्चन जया बच्चन के अलावा अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अलग आई है। आइए जानते हैं आखिर क्यों वीडियो देख लोग फिर से बातें बनाने लगे हैं।

अर्जुन तेंदुलकर वेडिंग में पैप्स को किया जया बच्चन ने इग्नोर

जहां तक अर्जुन तेंदुलकर वेडिंग से वायरल वीडियो की बात करें तो यहां आप देख सकते है कि जया बच्चन अमिताभ बच्चन से आगे चल रही है। इस दौरान वह पैप्स को पोज नहीं देती है तो वहीं दूसरी तरफ बार-बार अमिताभ को पीछे पलट कर देखती है। इस दौरान अमिताभ कैमरे पर मुस्कुराते हुए नजर आते हैं लेकिन वह पोज नहीं देते हैं जिस पर लोग सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की Arjun Tendulkar Wedding से फोटो वायरल

वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कपूर के वेडिंग में ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन के साथ नजर आए और दोनों ने कैमरे पर पोज भी दिया। जया और अमिताभ से हटके अभिषेक और ऐश्वर्या को देखा गया तो सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर एक बार फिर बच्चन परिवार में तनातनी की बातें बनाने में लोग पीछे नहीं रहे हैं। इस दौरान ऐश्वर्या राय अनारकली सूट में नजर आए। ओपन हेयर स्टाइल में वह अपने पति के साथ सुर्खियों में आ गई है।

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की खूबसूरत शादी की तस्वीर

वहीं सोशल मीडिया पर अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंदोक की शादी की तस्वीर वायरल हो रही है जहां लाल और गोल्डन हैवी साड़ी में स्टार वाइफ दिखाई दे रही है। वहीं रेड एथेनिक ड्रेस में अर्जुन कभी हैंडसम नजर आ रहे हैं। क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने तस्वीर को शेयर कर फैंस को खास तोहफा दिया है।

 

 

Exit mobile version