---Advertisement---

बिग बॉस ओटीटी 3 में हुए थप्पड़ कांड से सिंगर Armaan Malik का हुआ बुरा हाल! क्यों पोस्ट शेयर कर तिलमिलाते आए नजर

Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक को मिल रहे हेट से मुश्किल में फंसे हैं यह बॉलीवुड सिंगर, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस से की खास गुजारिश।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 8, 2024 4:50 अपराह्न

Armaan Malik
Follow Us
---Advertisement---

Armaan Malik: बिग बॉस में विशाल पांडे को कृतिका मलिक की तारीफ करना भारी पड़ा और अरमान मलिक ने उन्हें तमाचा जड़ दिया। इस घटना को लेकर खूब गहमागहमी जारी है। जहां विशाल के फैंस और उनकी फैमिली उन्हें सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ अरमान मलिक को ट्रोल किया जा रहा है। उनके नाम के कई हैशटेग बनाए जा रहे हैं लेकिन इस सबसे बॉलीवुड के एक सिंगर काफी खफा नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने गुस्से को सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की है और एक स्टेटमेंट को पोस्ट करते हुए नजर आए। वह फैंस से खास गुजारिश करते दिखे। आइए जानते हैं क्या है यह माजरा।

Armaan Malik ने किया किनारा

दरअसल अरमान मलिक ने अपने इस पोस्ट में लिखा कि “मैं इस घटना पर थोड़ा ध्यान दिया और फिर इसे इग्नोर करने की कोशिश की लेकिन यह हाथ से छूटता जा रहा है। अब इस पॉइंट पर मुझे इसे एड्रेस करने की जरूरत है।” उन्होंने लिखा एक यूट्यूबर क्रिएटर है जिसे पहले संदीप के नाम से जाना जाता था ने बाद में अपना नाम बदलकर अरमान मलिक रख लिया और वर्तमान में बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में है। कई लोग गलती से मुझे अटैक कर रहे हैं और मान रहे हैं कि हम एक ही व्यक्ति हैं। मैं बहुत स्पष्ट होना चाहता हूं कि मेरा इस व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है और मैं किसी भी प्रकार से उसका या उसके जीवन शैली का समर्थन नहीं करता हूं।

फैंस से अरमान मलिक ने की खास गुजारिश

बॉलीवुड सिंगर इतने पर नहीं रुके और उन्होंने लिखा, “यह स्थिति मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही है और इतने सारे लोगों को गुमराह कर रही है जिन्होंने बरसों से मेरा समर्थन किया है। मैं किसी को अपना नाम बदलने और मेरे जैसा नाम रखने से नहीं रोक सकता। मैं अपने फैंस यह या गुजारिश करता हूं कि मुझे इससे उबरने में मदद करें। कृपया मुझे उनसे संबंधित किसी भी पोस्ट में टैग करना बंद कर दें। आपकी समझदारी और समर्थन के लिए धन्यवाद अरमान मलिक।”

पहले भी विवादों में रहे सिंगर और यूट्यूबर

बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक इस बारे में पहले भी मुखर हो चुके हैं और यूट्यूबर पर निशाना छह चुके हैं क्योंकि उन्होंने उनके नाम को कॉपी किया। हालांकि यूट्यूबर ने भी इस बारे में सफाई देते हुए कहा था कि अरमान मलिक बहुत लोगों का नाम है तो उनका भी हो सकता है। गौरतलब है कि फिलहाल अरमान बिग बॉस के घर में अपनी पत्नी कृतिका के साथ है लेकिन उनके नाम से कई पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसकी वजह से बॉलीवुड सिंगर को परेशानी झेलना पड़ रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026