---Advertisement---

अपने-अपने रुमर्ड पार्टनर संग पार्टी करने पहुंचे Aryan Khan और Suhana Khan, वायरल हुआ वीडियो

बीती रात Aryan Khan और Suhana Khan को अपने-अपने रुमर्ड पार्टनर के साथ पार्टी करते देखा गया है। चलिए जानते हैं कैसे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: अगस्त 5, 2024 10:55 पूर्वाह्न

Aryan Khan
Follow Us
---Advertisement---

Aryan Khan: किंग खान के बेटे आर्यन खान और सुहाना खान का नाम आए दिन किसी न किसी के साथ जुड़ता नजर आता है। इसी बीच दोनों को एक साथ पार्टी में पहुंचे देखा गया जहां, सुहाना के साथ रुमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा और पार्टी में आर्यन की रुमर्ड गर्लफ्रेंड लैरिसा बोन्सी को भी देखा गया। चलिए जानते हैं क्या दोनों अपने पार्टनर्स के साथ छुपकर पार्टी करने पहुंचे हैं या नहीं।

रुमर्ड पार्टनर संग पार्टी करने पहुंचे Aryan Khan और सुहाना

सुहाना खान को आए दिन किसी न किसी इवेंट में पहुंचे या दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा जाता है। लेकिन इस बार तो उनके साथ आर्यन खान भी नजर आए दरअसल, बीती रात एक इवेंट ऑर्गनाइज कराया गया था जिसमें सुहाना के साथ आर्यन भी पहुचे दिखे। यहीं आपको बता दें, दोनों के अलावा इस पार्टी में उनके रुमर्ड पार्टनर यानी अगस्त्य नंदा और लैरिसा बोन्सी भी पहुंचे नजर आए, जिससे हर कोई यह अंदाजा लगा रहा है कि दोनों भाई-बहन अपने पार्टनर्स के साथ पार्टी करने पहुंचे हैं। हालांकि दोनों ने खुलकर मीडिया के सामने अपने रुमर्ड पार्टनर के साथ पोज नहीं दिए।

कमाल दिखी दोनों की स्टाइलिंग

बात की जाए इवेंट में दोनों के स्टाइलिंग की तो, आपको बता दें हर बार की तरह सुहाना इस बार भी अपनी कातिलाना स्टाइलिंग को लेकर इंटरनेट की दुनियां में छा गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस क्लासी लुक के लिए स्लिट कट प्रिंटेड ड्रेस को क्यूट मिनी हैंडबैग के साथ पेयर किया। यहीं आर्यन की स्टाइलिंग भी कुछ कम नहीं दिखीं और उन्होंने अपने इस कूल लुक के लिए ब्लैक टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस स्टाइल की।

आर्यन और सुहाना का वर्क फ्रंट

अगर बात की जाए सुहाना खान और आर्यन खान के वर्क फ्रंट की तो, आपको बता दें कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि सुहाना को जल्द शाहरुख़ खान के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म में देखा जाएगा। यही नहीं आर्यन भी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज “स्टारडम” की शूट में लगे हुए हैं और वह जल्द रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026