---Advertisement---

12000 करोड़ के मालिक शाहरुख खान के बेटे ने दोस्त की शादी में किया कुछ ऐसा, Aryan Khan को लेकर बोले फैंस ‘प्राण जाए पर जूता ना जाए’

Aryan Khan: शाहरुख खान के बेटे ने दोस्त की शादी में जाकर किया हंगामा, बवाल देखकर सोशल मीडिया पर लोग भी चटकारे ले रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे जूता छिपाई की रस्म ने बटोर ली लाइमलाइट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 23, 2026 12:48 अपराह्न

Aryan Khan
Follow Us
---Advertisement---

Aryan Khan: बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्टर शाहरुख खान के लाडले अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। उनकी सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लोगों ने खूब प्यार दिया लेकिन इस सबके बीच अब वह अपने दोस्त की शादी से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां लड़के वालों की जिम्मेदारी निभाते हुए आर्यन खान ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद लोग उनके इस अंदाज पर फिदा हो गए हैं। अक्सर कैमरे पर सीरियस दिखाई देने वाले यह स्टार किड अपने दोस्त की शादी में फुल ऑन मस्ती मोड में दिखे और जूता चुराई रस्म में पार्टिसिपेट करते नजर आए।

आर्यन खान ने दोस्त की शादी में किया बवाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

वीडियो में देखा जा सकता है शाहरुख खान के लाडले किस तरह से जूता चुराई के रस्म को लेकर सीरियस दिखाई दे रहे हैं इस दौरान वह जूता लेकर भागते हुए नजर आते हैं। आसपास की भीड़ को पटखनी देकर जिस अंदाज में आर्यन खान दोस्त की शादी में इस गेम को एंजॉय करते दिखे यह सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। जहां दोस्त की शादी में ब्लू डेनिम और ब्राउन जैकेट में आर्यन खान काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं लेकिन इस दौरान वह दूल्हे के जूते को हाथ में लेकर फुल ऑन मिनी वॉर का माहौल सेट कर रहे हैं।

Aryan Khan को लेकर मजे ले रहे फैंस

इस दौरान आर्यन खान जिस तरह से जूते को लेकर भागते हैं और उसे बाकी लोगों से बचाते हैं यह देखकर सोशल मीडिया पर लोगों को हंसी आ गई है। यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं एक यूजर ने कहा यह क्या है भाई ऐसे तो नहीं होती है। एक ने कहा गेम में काफी सीरियस दिख रहा है। एक यूजर ने कहा प्राण जाए पर जूता ना जाए। एक ने कहा, “आर्यन खान मजा आ गया।” एक ने लिखा, “क्या फायदा दुनिया के सबसे बड़े स्टार के बेटे होने का जब जूता ही चुराना है।

गौरतलब है कि बैड्स ऑफ बॉलीवुड से नेटफ्लिक्स पर आर्यन खान ने डायरेक्शन में डेब्यू कर लिया है तो वहीं शाहरुख खान की बात करें तो दुनिया भर के रईस की लिस्ट में वह शुमार है और रिपोर्ट के मुताबिक 12500 करोड़ से ज्यादा की उनकी संपत्ति है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026