---Advertisement---

Asha Bhosle Death: सुरों की दुनिया में सन्नाटे से बॉलीवुड ही नहीं टॉलीवुड में भी दिखा गम का सैलाब, ‘आशा ताई’ को लेकर क्या बोले अक्षय कुमार

Asha Bhosle Death: सुरों की एक और मल्लिका के निधन की खबर ने फैंस को झकझोर दिया है। वहीं इस सबके बीच बॉलीवुड से लेकर साउथ सेलेब्स तक ने भी उनके निधन कर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया है। आइए जानते हैं अक्षय कुमार ने क्या कहा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 12, 2026 3:21 अपराह्न

Asha Bhosle Death
Follow Us
---Advertisement---

Asha Bhosle Death: यह सच है कि 12 अप्रैल को सुरों की दुनिया में सन्नाटा छा गया क्योंकि अपने एरा की आखिरी सुरों की मल्लिका आशा भोसले का निधन हो चुका है। निश्चित तौर पर संगीत का यह अनमोल सितारा हमेशा के लिए हमसे छीन गया है और यह उनके फैंस और चाहने वालों के लिए किसी अपूर्णीय क्षति से कम नहीं है। दुनिया भर के फैंस को वह रुला रही है और निश्चित तौर पर इस लिस्ट में बॉलीवुड ही नहीं टॉलीवुड के भी स्टार का नाम शुमार है। अक्षय कुमार से लेकर जूनियर एनटीआर तक ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Asha Bhosle Death को लेकर अक्षय कुमार हुए भावुक

बहुत जल्द भूत बंगला फिल्म में नजर आने वाले अक्षय कुमार ने आशा भोंसले के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए जज्बात बयां करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने लिखा “आशा भोसले जी के निधन से मुझे जो क्षति हुई है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनकी सुरीली आवाज हमेशा हमेशा के लिए अमर रहेगी। ओम शांति।”

जूनियर एनटीआर ने बयां किया दर्द

वहीं इसके साथ ही जूनियर एनटीआर ने भी एक्स प्लेटफार्म पर आशा भोसले की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आशा भोसले जी के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है. उनकी जादुई आवाज दशकों तक भारतीय सिनेमा की धड़कन रही और लाखों दिलों को छुआ। वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गई है जो जीवित रहेगी और जिसे हमेशा सम्मान और प्रेम के साथ याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं ओम शांति।”

आशा भोसले ने किया हेमा मालिनी को गमगीन

इसके साथ ही हेमा मालिनी ने भी आशा भोंसले के निधन पर अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे तो बस यकीन ही नहीं हो रहा है कि कोई जिंदगी से भरी हुई इंसान, वह जिसने अपने गीतों में अपने जीवन की जान डाल दी थी हमें यूं गमगीन छोड़कर चली गई।”

आशा भोसले को लेकर क्या बोले करण जौहर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

वहीं करण जौहर ने भी आशा भोसले की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा, “कहना कि आज हमने एक महान हस्ती को खो दिया उनकी शान के हिसाब से बहुत कम होगा। आशा जी सबसे अलग थी। एक ऐसी आवाज जिसमें न सिर्फ एक पीढ़ी को बल्कि पूरे फिल्मी जगत को परिभाषित किया। मैं हमेशा से उनकी आवाज उनकी कला और उनके व्यक्तित्व का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। आशा जी आपका संगीत हमेशा अमर रहेगा और हम खुशनसीब हैं कि हमें उस जादू को महसूस करने का मौका मिला।”

रजत बेदी ने भी किया दुख जाहिर

आशा भोंसले डेथ को लेकर आर्यन खान की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आने वाले रजत बेदी ने भी रिएक्ट किया और इसे अविश्वसनीय बताया। इंडस्ट्री के लिए अपूर्णीय क्षति कहते हुए उन्होंने दुख जाहिर किया है।

आशा भोसले के निधन के साथ हुआ युग का अंत

जहां तक बात करें आशा भोसले की तो लता मंगेशकर की बहन के तौर पर वह एक ऐसी मिसाल थी जिन्हें दुनिया कभी नहीं भूल सकती है। बहुमुखी प्रतिभा गजलों की गहराई और उनके गानों की मधुरता निश्चित तौर पर लोगों को याद रहने वाली है। उनकी एहसास दुनिया से कभी नहीं मिट सकती। 12 अप्रैल 2026 को वह 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। सीने में इन्फेक्शन और सांस लेने की तकलीफ की वजह से उन्हें बीते दिन ही ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026