---Advertisement---

Asha Bhosle के अंतिम दर्शन से हृदयविदारक दृश्य ने फैंस को झकझोर दिया, आखिरी सफर पर चली तिरंगे में लिपटी आशा ताई

Asha Bhosle: सुर साम्राज्ञी के आखिरी सफर से सोशल मीडिया पर तमाम झलक वायरल हो रही है जहां उनके फैमिली इमोशनल नजर आ रहे हैं। राजकीय सम्मान के श्रद्धांजलि दी जा रही है और अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जमा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 13, 2026 12:06 अपराह्न

Asha Bhosle
Follow Us
---Advertisement---

Asha Bhosle: सुर साम्राज्ञी के इस दुनिया से जाने से निश्चित तौर पर दिल टूट गया है और यह निश्चित तौर पर भारत के लोगों के लिए एक भावुक क्षण है। वह आवाज जो सदियों तक अलग-अलग गाने से सबको याद दिलाएगा कि संगीत की दुनिया में एक ऐसा सितारा था। हालांकि आशा भोसले के निधन के बाद अंतिम दर्शन से सोशल मीडिया पर कई भावभीनी कर देने वाली झलकियां वायरल हो रही है जिसमें उन्हें देखने के बाद लोगों का दिल टूट गया है। अंतिम सफर पर तिरंगे में लिपटी हुई आशा भोसले की झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आखिरी दर्शन के लिए आशा भोसले को रखा गया इस तरह

आशा भोसले के गाने लोगों के कानों में सदियों तक घूमती रहेगी भले ही वह आवाज अब लाइव किसी स्टेज पर सुनाई नहीं देगी। आखिरी बार आशा ताई को सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में देखा गया था। वहीं उनके निधन की खबर ने हर किसी के आत्मा को झकझोर दिया है। वहीं इस सबके बीच बात करें अंतिम दर्शन के लिए आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे से लपेटा गया और कहा जा रहा है कि आज शाम 4:00 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं इससे पहले आखरी दर्शन के लिए उन्हें रखा गया है।

राजकीय सम्मान के साथ Asha Bhosle को दी गई अंतिम विदाई

मशहूर सिंगर आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे से लपेटकर उन्हें सलामी दी जा रही है। यह सच है कि उन्होंने भारत को दुनिया भर में संगीत की दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई है। राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई की झलकियों ने लोगों का दिल तोड़ दिया है। आशा भोसले को उनके घर पर लोग मुंबई में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आ रहे हैं। उनकी आवाज और यादें हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे और वह कभी न मिटने वाली छवि है।

92 साल की उम्र में आशा भोसले भले ही इस दुनिया को छोड़कर चली गई और उनके एक युग का अंत हो गया है लेकिन उनके द्वारा गाए हुए 12000 नगमे आने वाले पीढी के लिए विरासत से कम नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heat Stroke

जून 6, 2026

Neha Kakkar

जून 6, 2026

Health Tips

जून 5, 2026

Weight Loss

जून 5, 2026

Rajasthan Viral Video

जून 5, 2026

Viral Video

जून 5, 2026