Asha Bhosle को 15 साल बड़े आदमी से शादी करने की चुकानी पड़ी कीमत,  सिंगर बहन लता मंगेशकर ने भी छोड़ दिया था साथ

Asha Bhosle : बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले की तबियत खराब हो गई है. वो मुम्बई के अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी हालत बेहद खराब बताई जा रही है. इसके साथ ही सिंगर की पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफई चर्चा है.

Asha Bhosle

Picture Credit: Google

Asha Bhosle : बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले की तबियत अचानक से बिगड़ गई है.  जिसके कारण उन्हें 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, उन्हें कार्डियक अरेस्ट पड़ा है. लेकिन कुछ में दावा किया जा रहा है कि,  चेस्ट इंफेक्शन के कारण एडमिट कराया गया है. जहाँ वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी पोती ज़नाई भोसले ने हार्ट अटैक की खबरों का इंकार किया है. आशा भोसलें की उम्र 92 साल है. इस दौरान सिंगर हर तरफ ट्रेंड कर रही हैं. लेकिन क्या आपको पता है? आशा भोसले का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है. उन्होंने 16 की उम्र में 31 साल के आदमी से शादी की थी. जिसके कारण उनकी सिंगर बहन लता मंगेशकर भी नाराज हो गई थीं.

Asha Bhosle  और सिंगर बहन लता मंगेशकर का विवाद

आपको बता दें, आशा भोसले और लता मंगेशकर के बीच का विवाद 1949 में शुरू हुआ था.  आशा भोसलें की उम्र 16 साल की थी. उन्होंने बहन लता के 31 साल  के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से जबरन शादी की थी. इस दौरान उनका परिवार पूरा नाराज था. कुछ खबरों में दावा किया गया कि, दोनों बहनों  के बीच गायकी को लेकर भी मनमुटाव हो गया था.  सालों तक दोनों के बीच बातचीत बंद रही. इसके बाद आर.डी. बर्मन यानी की पंचम दा ने दोनों बहनों के बीच सुलह कराई.जिसके बाद दोनों के खराब रिश्ते सही हो गए. आपको बता दें,आशा भोसले और लता मंगेशकर का जन्म भारत के सुप्रसिद्ध मंगेशकर परिवार में हुआ था. ये फैमिली संगीत प्रेमी मराठी परिवार से तालुक रखती थी.उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर  प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और मराठी थिएटर के कलाकार थे. आशा भोसले पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर में आती हैं.

आपको बता दें, आशा भोसले ने दो शादियां की थीं और उनके दोनों पतियों का निधन हो गया.उनके पहले पति गणपतराव भोसले का निधन अलग होने के बाद 1966 में हो गया था. सिंगर ने दूसरी शादी आर.डी. बर्मन से 1980 में की थी. इसके बाद उनका निधन 1994 में हो गया था. सिंगर के तीन बच्चे हैं, जिनमें से बेटी का साल 2012 में निधन हो गया है.

आशा भोसले की हेल्थ अपडेट

आशा भोसले की हेल्थ अपडेट सामने आयी है. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सिंगर चेस्ट इंफेक्शन के कारण भर्ती है. उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि, उन्हें ‘कार्डियक अरेस्ट’नहीं हुआ है. वो तेजी से रिकवर कर रही हैं. वो डॉक्टरों की निगरानी में  हैं.

 

 

Exit mobile version