Asim Riaz: धर्म परिवर्तन को लेकर हिमांशी खुराना के बयान के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार इस पर कंट्रोवर्सी जारी है। वहीं इस सबके बीच विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली को लेकर बीते दिन असिम रियाज ने कुछ ऐसा कहा था जिसके बाद यह विवाद एक बार फिर अलग मोड़ ले लिया है। दरअसल विशाल ने एक पॉडकास्ट में हिमांशी और आसिम के रिलेशनशिप को लेकर बयान दिया था जिसके बाद उन पर पलटवार हुआ लेकिन जिस तरह से उनकी एक गर्लफ्रेंड को घसीटा गया यह बात विशाल आदित्य सिंह को पसंद नहीं आई। उन्होंने आसिम रियाज की एक बार फिर वाट लगा दी है।
विशाल आदित्य सिंह ने किया Asim Riaz पर पलटवार
विशाल आदित्य सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए असिम रियाज के लिए जनहित में जारी बताया है। इस दौरान उन्होंने लिखा, “एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट बस यही है आपकी पहचान और यही बनके रह जाएंगे आप। तो आशिक भाई कृपया थोड़ा शांत रहे और बोलो जय श्री राम।” उन्होंने आगे कहा कि साइकैटरिस्ट का नंबर याद से भेज दियो। मैं तुझे सुरेश वाडकर म्यूजिक स्कूल का नंबर सेंड करता हूं और एक जिम का कूपन भी उसके साथ। भाई इंजेक्शन से सिर्फ बॉडी बनती है दिमाग के लिए भी कुछ देखो। इसके साथ ही विशाल आदित्य सिंह ने आसिम रियाज के आर्ट को 0% बताया और बकवास का टैलेंट 100% बताया है।
आसिम रियाज ने विशाल आदित्य सिंह पर किया था पर्सनल अटैक
इससे पहले असिम रियाज ने एक्स प्लेटफार्म पर लिखा था, “विशाल, तुम्हारी एक्स GF से नेशनल टीवी पर पैन से पिटने से तुम्हें पक्का नुकसान हुआ है। हर जगह मेरा नाम जपना बंद करो। अगर तुम्हें मेरा अटेंशन चाहिए, तो पॉडकास्ट और मीडिया में स्कमबैग बनने के बजाय मुझे DM करो। चिंता मत करो, मैं तुम्हारे लिए साइकेट्रिस्ट ढूंढने की पूरी कोशिश करूंगा।”
आखिर आसिम रियाज और हिमांशी खुराना पर क्या बोले थे विशाल आदित्य सिंह
दरअसल असिम रियाज की प्रतिक्रिया विशाल आदित्य सिंह के उस पॉडकास्ट पर आई थी जहां उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं लगता है कि जो चीज पब्लिकली हुई है उतना ही है क्योंकि रिश्ते में और भी चीजें होगी जो लोगों को समझ नहीं आया है। उन्हें भी पूरी बातें पता नहीं है। विशाल ने कहा था कि अगर धर्म परिवर्तन की चर्चा रिश्ते की शुरुआत में हुई थी तो पहले फैसला क्यों नहीं दिया गया क्योंकि रिश्ता तो चार साल तक चला था। हो सकता है इसमें और भी चीज शामिल होंगी। इतना ही नहीं उन्होंने असिम रियाज से ज्यादा खुद को हिमांशी के करीब बताया जिस पर कंट्रोवर्सी की शुरुआत हुई थी।
क्या है पूरा मामला
दरअसल हिमांशी खुराना ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन पर धर्म परिवर्तन का जोर लगाया था। इतना ही नहीं उन्हें काफी टॉर्चर भी किया गया जिसके जवाब में असिम रियाज ने हिमांशी को लेकर भी कई दावे किए थे। अब इस पर विशाल आदित्य सिंह की एंट्री हुई है।
