Asim Riaz और हिमांशी खुराना ब्रेकअप के सालों बाद क्यों दे रहे धमकी? ये तो नहीं कारण!

Asim Riaz : 'बिग बॉस 13' से शुरु हुआ आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का अफेयर ब्रेकअप के सालों बाद चर्चा में हैं। दोनों एक -दूसरे पर कई सारे गंभीर आरोप लगे रहे हैं। जिसके कारण फैंस कंफ्यूज हैं।

Asim Riaz

Picture Credit: Google

Asim Riaz: पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना और एक्टर-मॉडल आसिम रियाज ब्रेकअप के सालों बाद एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। जहां एक तरफ आसिम रियाज अपनी बेगुनाही का सबूत सोशल मीडिया चैट्स के जरिए देने को तैयार हैं तो वहीं, वहीं हिमांशी का कहना है कि, आसिम ने उन्हें काफी पीटा था। दोनों अपने आप को क्लीनचिट देते हुए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। ऐसे में फैंस पूरी तरह से कंफ्यूज हैं।

Asim Riaz और हिमांशी खुराना के ब्रेपअप विवाद से हिला इंटरनेट

आपको बता दें, आसिम रियाज और हिमाशी खुराना की मुलाकात 2019 में बिग बस 13 में हुई थी। यहां पर ही दोनों का अफेयर शुरु हो गया था। हालंकि हिमांशी पहले से ही किसी और के साथ 9 साल लंबे रिलेशनशिप में थीं। इसलिए उन्होंने शुरुआत में आसिम के प्रपोजल को मना किया लेकिन बाद में वो मान गई। यहां से निकलने के बाद दोनों का रिश्ता काफी अच्छा चल रहा था।

लेकिन 6 दिसबंर 2023 को हिमांशी खुराना ने दोनों के बीच हुए ब्रेकअप की घोषणा कर दी। ताजा विवाद तब शुरु हुआ जब पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी ने आसिम का बिना नाम लिए धर्म परिवर्तन का आरोप लगा दिया। जिसके बाद आसिम ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि, उन्होंने कभी भी किसी पर धर्म बदलने का दबाव नहीं बनाया। हिमांशी सिर्फ अटेंशन और व्यूज पाने के लिए सालों पुराने रिश्ते का मुद्दा उठा रही हैं। ब्रेकअप के 3 महीने बाद हिमांशी ने खुद उन्हें दोबारा साथ आने के लिए मैसेज किया था। वो इसे दिखाने को भी तैयार हैं। वहीं, हिमांशी ने भी आसिम को धमकाते हुए 27 नवंबर 2023 की सुबह की गई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज जारी करने को कहा है। उनका कहा है कि, आसिम ने उन्हें बहुत बुरी तरह से पीटा गया था। बिग ब़स 13 से निकला ये रिश्ता सिर्फ 4 साल ही चला और अगल होने के 3 साल बाद गंभीर आरोपो के कारण चर्चा में बना हुआ है।

  ब्रेकअप के सालों बाद  क्यों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे आसिम रियाज  और  हिमांशी खुराना ?

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच चल रहे इस विवाद ने दोनों के फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि, ये सच में अपने रिश्ते की हकीकत खोल रहे हैं या खबरों में छाने के लिए अपने रिश्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्योंकि आसिम रियाज साफ तौर पर कह चुके हैं कि, हिमांशी व्यूज पाने के लिए ये सब-कुछ कर रही हैं। क्योंकि ये मुद्दा उन्होंने ही शुरु किया है। बेहरहाल ये ब्रेकअप मनोरंजन जगत की इस समय सबसे बड़ी खबर बना हुआ है।

Exit mobile version