‘मैं जानना चाहती थी…’ रॉकिंग स्टार यश के जुनून से इंस्पायर हुई Kiara Advani, प्री रिलीज इवेंट में ‘टॉक्सिक’ एक्ट्रेस का कबूलनामा

Kiara Advani: मनीष मल्होत्रा की ब्लैक साड़ी में नजर आई एक्ट्रेस ने यश की तारीफ करते हुए कुछ ऐसा कहा जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वह ट्रेंड कर रही है। जानिए क्या है पूरी खबर और क्यों एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई है।

Kiara Advani

Photo Credit- Google Kiara Advani

Kiara Advani: हैदराबाद में आयोजित टॉक्सिक प्री रिलीज इवेंट में स्टार कास्ट का जलवा देखा गया और इस सब के बीच यश की तारीफ करते हुए कियारा आडवाणी ने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। ब्लैक कलर की साड़ी में एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी। उनके लुक से लेकर उनके द्वारा कही गई बात सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है। टॉक्सिक प्री रिलीज इवेंट में आखिर यश को लेकर उन्होंने क्या कहा कैसे उनके जुनून और फिल्म को लेकर खुद को इंस्पायर बताती हुई नजर आई। आइए जानते हैं कियारा आडवाणी ने इस खास मौके पर क्या कहा है।

कियारा आडवाणी ने यश को लेकर जाहिर की अपनी फीलिंग्स

कियारा आडवाणी टॉक्सिक प्री रिलीज इवेंट में नजर आती है जहां वह कहती है कि “रॉकिंग स्टार यश जो मेरे सबसे ज्यादा इंस्पायरिंग एक्टर में से एक है जिनके साथ मैंने अब तक काम किया है। जब भी मैं उनके साथ कोई सीन करती थी या फिर उनके साथ बैठी रहती थी मैं सिर्फ यह सोचती रहती थी कि आखिर उनके दिमाग में क्या चल रहा है। मैं वह जानना चाहती थी। इस शख्स के पास जो जुनून है उनका सिनेमा को लेकर जो कंट्रीब्यूशन है वह हम में से सबको इंस्पायर कर सकता है।”

Kiara Advani ने क्यों यश का किया शुक्रिया

इतने पर ही कियारा आडवाणी नहीं रुकती है और वह यश को लेकर रहती है कि “मैं इंतजार नहीं कर सकती कि आप लोग वह देखें कि आखिर इन्होंने क्या बनाया है। वह यश को धन्यवाद देती हुई कहती है कि हम सबको अपने विजन, जुनून और पागलपन में हिस्सा बनने के लिए आपका शुक्रिया।” इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि “टॉक्सिक सिर्फ कन्नड़ या इंग्लिश फिल्म नहीं है यह मलयालम, तेलुगू, हिंदी और एक इंडियन फिल्म है जो गीतु मोहनदास और यश के बिना नहीं बन सकता था। यश का जुनून और अनुभव वाकई इंस्पायरिंग है।”

26 अगस्त को सिनेमाघर में टॉक्सिक रिलीज होने के लिए तैयार है जिसमें कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा नजर आने वाली है।

 

 

 

 

Exit mobile version