Rise and Fall 2 : टीआरपी और कंटेन्ट में टीवी के सबसे बड़े विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 20 को टक्कर दे रहा ‘राइज एं फॉल’ सीजन 2 ने फैंस को झटका दिया है। दरअसल शो से बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बाहर आ गए हैं। जिसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि, अब अमेजन एमएक्स प्लेयर और अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे , इस शो की टीआरपी का क्या होगा? शो शुरू होने के कुछ ही दिनों के भीतर तेज प्रताप यादव और मशहूर टीवी एक्टर करण पटेल दोनों ने ही शो को अलविदा कह दिया है। खबर है कि, तेजू भैया ने राजनीति और कानूनी कारण शो से किनारा किया है तो वहीं, करण पटेल ने हेल्थ के कारण शो को अलविदा कहा है।
Rise and Fall 2 से तेज प्रताप यादव के बाहर होते ही क्या गिरेगी शो की टीआरपी?
राइज एंड फॉल 2 रिएलिटी शो से जैसे ही तेज प्रताप यादव बाहर आए, वैसे ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान देते हुए कहा कि, ‘शो बहुत अच्छा रहा, लोगों ने इसे खूब देखा और पसंद किया। शो में मेरा कैरेक्टर सबसे अलग और यूनिक था।’ इसके साथ ही उन्होंने मजाक में कहा कि, उनेके बाहर आने से शो की टीआरपी गिर जाएगी, क्योंकि सबसे ज्यादा मजेदार कंटेन्ट वो ही दे रहे थए। वाकई, शो में तेज प्रताप की मौजूदगी ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया था और वे शो के पहले अल्टीमेट रूलर भी बने थे। उनके जाने से फैंस को निराशा हुई है और शुरुआती कुछ एपिसोड्स में इसका असर दिख सकता है।
तेजू भैया के बाद ‘राइज एंड फॉल 2’ में किस पर टिकी फैंस की नजर?
तेज प्रताप यादव के बाहर होने के बाद ‘राइज एंड फॉल 2’ शो में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले प्लेयर्स नें एक्ट्रेस , स्वरा भास्कर , प्रियंका चाहर चौधरी , यूट्यूबर मनीष कस्यप , काजल राघवानी और बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला हैं। ये शो 26 सितंबर 2026 से शुरु हुआ है। इसका एंड 6 हफ्तों यानी की 42 दिनों बाद होगा। कुल 42 दिनों के इस सफर में कंटेस्टेंट्स को ‘रूलर्स’ और ‘वर्कर्स’ की मुश्किल चुनौतियों को पार करते हुए फिनाले तक पहुंचना होगा। शो में 15 कंस्टेंट्स आए थे। इस बार ओटीटी पर चल रहे इस शो को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं।
