Bigg Boss 20: गुल्लू और आम्रपाली दुबे के बीच टूटी मर्यादा की दीवार, पर्सनल कॉमेंट्स से हिला सलमान खान का शो

Bigg Boss 20: टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और गुल्लू के बीच भयंकर लड़ाई हुई है। जिसमें दोनों एक-दूसरे पर पर्सनल कमेंट करते हुए दिख रहे हैं।

Bigg Boss 20

Picture Credit: JioHotstar Reality X

Bigg Boss 20:  सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के बीच भयंकर लड़ाई हुई है। दोनों ने एक-दूसरे पर पर्सनल कमेंट भी किए हैं। जिसके कारण  बीबी हाउस में एक नया बवाल शुरु हो गया है। ये सारा विवाद राशन टास्क के दौरान हुआ है। नए प्रोमो देखकर लग रहा है कि, बिग बॉस 20 अपने मनोरंजन के सबसे बड़े पीक पर पहुंच गया है।

Bigg Boss 20  में आम्रपाली दुबे और गुल्लू के बीच हुई भयंकर लड़ाई

बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में राशन टास्क में लव गिल और कनिका मान भिड़ते हुए दिख रहे हैं। लेकिन इसके बाद आम्रपाली दुबे और गुल्लू के बीच काफी लड़ाई हो गयी। गुल्लू ने आम्रपाली दुबे के गेम खेलने के तरीके पर कटाक्ष करते हुए सीधे तौर पर कहा, ‘बस आग लगानी आती है, अपनी चौधराइन घर दिखाइयो’। गुल्लू का मानना है कि आम्रपाली घर के मुद्दों में घुसकर बातों को बढ़ाती हैं और दूसरों के बीच गलतफहमियां पैदा करती हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-JioHotstar Reality

गुल्लू के इस तीखे तंज पर आम्रपाली ने भी चुप रहने के बजाय तुरंत मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने गुल्लू के सुरक्षित खेलने के तरीके पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कम से कम बिग बॉस को मुझे नहीं बोलना पड़ा कि सेफ मत खेलो’।  इस लड़ाई के बाद दोनों के बीच दूरियां और बढ़ गई हैं। गुल्लू ने साफ़ कर दिया है कि वह आम्रपाली की इन चालाकियों और दूसरों को नीचा दिखाने की आदत को बर्दाश्त नहीं करेंगे और अब उन्हीं के लेवल पर जाकर उन्हें गेम में जवाब देंगे।

‘बिग बॉस 20’ के सबसे पावरफुल कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 20 को फैंस जियो हॉट स्टार और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। इस रिएलिटी शो को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। शो के सबसे पावरफुल कंटेस्टेंस की बात करें तो टॉप पर काजी तौकीर हैं। वहीं, स्काउट ओपी, अरिश्फा खान, गुल्लू, यंग डिएसए, आम्रपाली दुबे, माही गिल, कनिका मान और लव गिल खेल रहे हैं। ये अपनी बातों और झगड़ों से शो को मजबूती दे रहे हैं। वहीं, फैंस  को भर-भरकर कंटेन्ट दे रहे हैं।

 

Exit mobile version