Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6: अजय देवन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कलेक्शन कर रही है। जिसके कारण ये ‘स्त्री 2’, ‘एनिमल’ और ‘पठान’ को पछाड़ पायी है। लेकिन एक हफ्ता पूरा होने से पहले ही एक्टर के करियर की सबसे बड़ी मूवी ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन हैरतअंगेज तरीके से कम हुआ है। जिसके कारण मेकर्स को लग रहा है कि, क्या वो इस वीकेंड पर 500 करोड़ के क्लब तक पहुंच पाएंगे या फिर ये सपना चकनाचूर हो जाएगा। हालंकि फिल्म की कमाई में 20.5 फीसदी की गिरावट के बाद भी ये फिल्म महारिकॉर्ड बना चुकी है।
Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6 कितना हुआ?
अजय देवगन और तब्बू की मूवी ‘दृश्यम द कन्कलूजन’ ने रिलीज के छठे दिन 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 15972 शोज से हुई है। भारत में दृश्यम 3 टोटल कमाई 279 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 87.50 करोड़ रुपए है। अजय देवगन की ये फिल्म टोटल वर्ल्ड वाइड 366.50 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इसका बजट 130 करोड़ के आस-पास है। इस फिल्म ने अपने बजट से 300 फीसदी ज्यादा की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने कौन से बड़े रिकॉर्ड बनाए?
इस फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक हैं। वो ही इसके अन्य दो पार्ट भी बना चुके हैं। आपको बता दें, ‘दृश्यम 3’ ने साउथ सुपरस्टार मोहन लाल की ‘दृश्यम 3’ को भी पीछे छोड़ दिया है। ये अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी 95.10 करोड़ ऑपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। दृश्यम 3 सस्पेंस-थ्रिलर जॉनर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। ओरिजिनल मलयालम फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा कर ये लगातार आगे बढ़ रही है। मोहन लाल की ऑरिजनल दृश्यम 3 का टोटल कलेक्शन 237.70 करोड़ रुपए था।







