Rise and Fall 2 पर चढ़ा बिहार का रंग! ये 3 कंटेस्टेंट्स मिलकर बढ़ा रहे हैं शो का पारा!

Rise and Fall 2 : 'राइज एंड फॉल' का सीजन 2 में तेज प्रताप यादव, भोजपुरी एक्ट्रेस  काजल राघवानी और यूट्यूबर मनीष कश्यप काफी अच्छा खेल रहे हैं। उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

Rise and Fall 2:  रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के सीजन 2 की चर्चा और टीआरपी सीधी बिग बॉस 20 को टक्कर दे रही है। इसका कारण बिहार से आए तीन पावरफुल कंस्टेंट्स हैं। इनमें नेता तेज प्रताप यादव, भोजपुरी एक्ट्रेस  काजल राघवानी और यूट्यूबर मनीष कश्यप का नाम शामिल है। इनकी परफॉर्मेंस  ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर और अमेजन प्राइम वीडियो पर छायी हुई है।

Rise and Fall 2 शो में छाए बिहार के ये 3 कंस्टेंस्ट्स

‘राइज एंड फॉल 2’ वैसे तो 15 कंस्टेंट्स से शुरु हुआ था। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा मनीष कश्यप, तेज प्रताप यादव, काजल राघवानी, स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला और प्रियंका चहर चौधरी के कारण  हो रही है। इन बड़े चेहरों की  पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है। यहां पर ये तीनों बिना किसी फिल्टर के खेल रहे हैं। जिसके कारण मारपीट और बदजुबानी जैसी चीजें भी सामने आयी हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इस रिएलिटी शो को होस्ट कर रहे है।तेज प्रताप यादव, मनीष कश्यप, काजल राघवानी जिस तरह से शो के अन्य कंटेस्टेंट्स से तीखी बहस कर रहे हैं और लड़ रहे हैं। वो ऑडियंस को कनेक्ट कर रही है। शासक और कर्मचारी की थीम पर चल रहे इस शो में टास्क भी काफी मजेदार किए जा रहे हैं।

तेज प्रताप यादव, काजल राघवानी और मनीष कश्यप कैसा खेल रहे?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लाल प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी स्मार्टनेट , गेमप्ले और देसी पन के कारण काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, मनीष कश्यप अपनी नेता और पत्रकार वाली छवि के कारण काफी पसंद किए जा रहे हैं। काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेस हैं। वो इमोशनल कार्ड और फैसलों के कारण चर्चा में बनी हुई हैं।’राइज एंड फॉल सीजन 2′  की व्यूअरशिप ‘बिग बॉस 20’ से बेहतर नहीं चल रही है, हालांकि यह शो लोकप्रियता और सोशल मीडिया बज के मामले में बिग बॉस को बेहद कड़ी टक्कर दे रहा है। सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जानमे वाले बिग बॉस 20 की टीआरपी 7.8 मिलयन है। वहींस ‘राइज एंड फॉल 2’ की 4.9 मिलियन है।

 

Exit mobile version