---Advertisement---

Auron Mein Kahan Dum Tha: Ae Dil Zara गाने के वीडियो को देख इमोशनल हुए फैंस, गम में डूबे दिखे अजय देवगन और तब्बू

Auron Mein Kahan Dum Tha: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' का गाना रिलीज होने के बाद लगातार ट्रेंड में है और कहने में दो राय नहीं है कि इसमें वह काफी अलग दिखाई देने वाली हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2024 3:03 अपराह्न

Auron Mein Kahan Dum Tha
Follow Us
---Advertisement---

Auron Mein Kahan Dum Tha: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म ‘औरों में कहां दम था‘ को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस सेड रोमांटिक ड्रामा को देखने के लिए जहां फैंस की बेकरारी कम नहीं हो रही है। वहीं इस सबके बीच फिल्म रिलीज से कुछ दिन पहले मेकर्स ने ‘ए दिल जरा’ सॉन्ग का वीडियो जारी किया है जो निश्चित तौर पर आपको इमोशनल कर देने के लिए काफी है। लिरिक्स की तरह गाने का वीडियो भी जबरदस्त है और एक बार फिर अजय और तब्बू की जोड़ी लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब हुई है।

गाने में दिखे कई ट्विस्ट

गाने के वीडियो में न सिर्फ अजय और तब्बू बल्कि शांतनु माहेश्वरी और साई मांजरेकर भी पूरी की पूरी लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रहे हैं। दोनों का अंदाज लोगों को दीवाना बनाने के लिए काफी है। 4 मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद आप निश्चित तौर पर भावुक हो जाएंगे और यह आपको एंटरटेन करने के लिए काफी है। इस गाने को देखने के बाद इतना तो साफ है की जेल की सजा काटकर आने के बाद अजय देवगन और तब्बू की एक बार फिर मुलाकात होती है लेकिन दोनों के बीच दूरियों की क्या थी वजह फिल्म में यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

मनोज मुंतशिर के लिरिक्स ने जीता दिल

Zee Music Company यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो को 16000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं अजय और तब्बू के फैंस इसे देखने के बाद ओवर एक्साइटेड हैं। Auron Mein Kahan Dum Tha के इस गाने को अमला चेबोलू और ऋषभ चतुर्वेदी ने अपनी आवाज दी है तो इसके लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं जो वाकई काफी जबरदस्त है। जहां तक इस फिल्म की बात करें तो यह 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जहां इसकी टक्कर जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ से होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026