Avika Gor: किसी इवेंट या शूट पर जानें से पहले क्या करती हैं ‘खतरों के खिलाड़ी’ फेम, जानिए मेकअप से बढ़कर क्या है ग्लो का राज

Avika Gor: आखिर किस तरह से अपना ध्यान रखती हैं एक्ट्रेस, आइए जानते हैं इस बारे में बात करते हैं उन्होंने क्या कहा जो निश्चित तौर पर उन सभी लोगों के लिए एक्साइटिंग है जो उन्हें अपना पसंदीदा मानते हैं।

Avika Gor

Photo Credit- Google Avika Gor

Avika Gor: बालिका वधू बनकर आई और आज खतरों के खिलाड़ी जैसे शो में भयानक स्टंट करती हुई देखी जाएगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं अविका गौर की जो 30 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर किसी इवेंट या शूटिंग पर जाने से पहले किस तरह से वह अपनी स्किन का ध्यान रखती हैं। यह निश्चित तौर पर उन सभी लोगों के लिए है जो अपने त्वचा को लेकर टेंशन में रहते हैं। मेकअप और बाकि प्रोडक्ट से ज्यादा इस बात पर निर्भर करता है कि आखिर आप इसका ध्यान कैसे रख रहे हैं।

स्किन केयर रुटिन से ज्यादा Avika Gor के लिए क्या रखता है मायने

दरअसल अविका गौर से जब पूछा जाता है कि आखिर किसी शूटिंग पर जाने या फिर किसी इवेंट्स से पहले वह क्या फॉलो करती है। तब वह कहती है कि उनके लिए हाइड्रेशन जरूरी है और ऐसे में वह बहुत सारा पानी पीती है। एक्ट्रेस ने कहा कि उनका रुटिन काफी बेसिक है जिसमें ढेर सारा पानी पीना है। चेहरे को साफ करने से लेकर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना अलग बात है लेकिन जो हमें सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए वह है पानी पीना क्योंकि हम लोग काफी व्यस्त रहते हैं।

पानी के साथ इन चीजों का ध्यान रखती हैं अविका गौर

दरअसल अविका गौर ने यह भी कहा कि बहुत सारा पानी पीना आपके लिए सबसे ज्यादा हेल्दी होता है। वहीं रिपोर्ट की बात करें तो डीप स्किन केयर रूटीन में एक्ट्रेस हाइड्रेशन को सबसे ज्यादा जरूरी मानती हैं। उनका कहना है कि वह दिन भर पानी पीती है। इसके अलावा नारियल पानी या जूस का भी सेवन करती है। क्लींजिंग, टोनर और मॉइश्चराइजिंग उनके लिए स्किन केयर टिप्स है लेकिन सबसे ज्यादा जो जरूरी है वह है पानी पीना और वह हैवी केमिकल प्रोडक्ट से ज्यादा हाइड्रेशन में भरोसा रखती हैं।

अविका गौर हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज को भी फॉलो करती हैं और उनके डाइट में हरी सब्जियां, फल और ओमेगा 3 से भरपूर चीजें होती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल एक्ट्रेस खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाली है।

 

 

Exit mobile version