Khatron Ke Khiladi 15: क्या चैलेंजर बनकर नाक में दम करने पहुंचेंगे ये मंझे हुए पुराने खिलाड़ी, देखें इस बार कौन-कौन स्टंट करते आएंगे नजर

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो में आखिर किन कंटेस्टेंट का दबदबा देखने को मिलेगा और किन पुराने खिलाड़ियों से भिड़ंत हो सकती है। आइए जानते हैं रिपोर्ट में क्या बताया गया है जो बढ़ा सकता है आपका सरप्राइज।

Khatron Ke Khiladi 15

Photo Credit- Google Khatron Ke Khiladi 15

Khatron Ke Khiladi 15: हर बार बिग बॉस खत्म होते ही लोग रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो को स्ट्रीम करने लगते थे लेकिन इस बार देरी के बीच अब यह चर्चा में है। जी हां, हम बात कर रहे हैं खतरों के खिलाड़ी 15 की जिसे लेकर एक के बाद एक कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं। इस सब के बीच एक वायरल पोज ने रोहित शेट्टी के शो में आने वाले कंटेस्टेंट का पर्दाफाश कर दिया है। आइए जानते हैं आखिर किन नाम पर अटकलों का बाजार गर्म है और आप किसके लिए चीयर्स कर सकते हैं। कहा जा है कि यह खेल दिलचस्प हो सकता है क्योंकि कई पुराने खिलाड़ी दिखेंगे।

क्यों दिलचस्प होने वाला है इस बार का गेम

बिग बॉस शेयर किए गए तमाम सेलिब्रिटी को खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए कंफर्म माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर K पोज के साथ फोटो शेयर करते हुए दिखे हैं। इस लिस्ट को देखने के बाद निश्चित तौर पर आपकी भी हैरानी बढ़ सकती है। इस बार गेम इसलिए भी दिलचस्प हो सकता है क्योंकि खतरों के खिलाड़ी 15 क पिछले सीजन की प्रतियोगी को भी पार्टिसिपेट कर रहे हैं। इसके साथ ही कहा गया है कि शायद ये चैलेंजर्स के रूप में सामने आ सकते हैं।

खतरों के खिलाड़ी 15 में आएंगे ये कंटेस्टेंट स्टंट से खेलते नजर

वहीं रिपोर्ट की बात करें तो नए कंटेस्टेंट के तौर पर खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, हर्ष गुजराल, ओरी, गर्विता सधवानी, करण कुंद्रा, अविनाश मिश्रा, रॉकी जयसवाल, जसमीत कौर, अविका गौर और शगुन शर्मा का नाम सामने आ रहा है।

Khatron Ke Khiladi 15 में ये पुराने खिलाड़ी आ सकते नजर

वहीं दूसरी तरफ खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, हिना खान, करण वाही, रित्विक धनजानी, अली गोनी, अर्जुन बिजलानी, भारती सिंह और नेहा शर्मा का नाम भी सामने आ रहा है जो पहले भी खेल में स्टंट से लोगों को हैरान कर चुके हैं। ऐसे में यह किस तरह से इसे दिलचस्प बनाते हैं यह देखना खास हो सकता है। इसके अलावा मल्लिका सेहरावत और सुरभि ज्योति के नाम भी सामने आ रहे थे। हालांकि इसे लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके अलावा भी कई नाम पर चर्चा फिलहाल जारी है।

 

 

 

Exit mobile version