---Advertisement---

इस एक्टर की दुल्हनिया बनने के लिए तैयार है Avneet Kaur! जाने इंगेजमेंट की सच्चाई

Avneet Kaur: अवनीत कौर की अपकमिंग फिल्म 'लव की अरेंज मैरिज' की घोषणा कर दी गई है और इसका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 30, 2024 4:04 अपराह्न

Avneet Kaur
Follow Us
---Advertisement---

Avneet Kaur: क्या अवनीत कौर ने कर ली है सगाई? सोशल मीडिया पर बीते दिन अवनीत की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह अपनी रिंग को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थी तभी से उनकी सगाई की खबरें उड़ने लगी। लेकिन इस सब के बीच अवनीत ने इस बात का खुलासा कर दिया कि हां उनकी शादी तो हो रही है लेकिन काफी अलग अंदाज में। दरअसल अवनीत कौर की फिल्म ‘लव की अरेंज मैरिज’ जल्दी रिलीज होने वाली है जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है।

खास पोस्ट के साथ Avneet Kaur ने की घोषणा

फर्स्ट लुक पोस्टर की बात करें तो इसमें अवनीत किसी और के साथ नहीं बल्कि सनी सिंह के साथ नजर आ रही है। अवनीत ने लिखा, “ये है बड़ा खुलासा बैंड, बाजा, बारात और परिवार! इस शादी के मौसम में, उलझन का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए!” अवनीत धमाका मचाने वाली हैं और फिल्म का नाम होगा ‘लव की अरेंज मैरिज’। रिपोर्ट के मुताबिक यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो इशरत आर खान द्वारा निर्देशित होने वाली है और राज शांडिल्य इसके निर्माता है। जहां इस पोस्ट की बात करें तो इसमें सनी और अवनीत एक गुलाब के फूल को पकड़ कर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर मिलियन डॉलर स्माइल है।

यहां होगी फिल्म रिलीज

‘लव की अरेंज मैरिज’ की बात करें तो इसमें अवनीत और सनी सिंह को देखना वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है। इस फर्स्ट लुक पोस्टर को जारी करते हुए अवनीत कौर ने यह भी बता दिया कि फिल्म किसी सिनेमा घर में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है।

क्या है इंगेजमेंट की खबर की सच्चाई

बीते दिन अवनीत कौर हाथ में इंगेजमेंट रिंग पहन कर तस्वीर शेयर की थी जिसे देखने के बाद उनकी इंगेजमेंट की खबरें आने लगी। ऐसे में अब फर्स्ट लुक पोस्टर को देख लोगों का कहना है कि कहीं यही तो इंगेजमेंट की असली सच्चाई तो नहीं है। अब सबकी नज़रें अवनीत कौर पर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 11

नवम्बर 3, 2026