---Advertisement---

Awarapan 2 Box Office Collection Day 8: ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले इमरान हाशमी को वीकेंड पर कमाई में करना पड़ेगा धमाका, क्या फैंस का खुमार हो गया खत्म

Awarapan 2 Box Office Collection Day 8: इमरान हाशमी की फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन इस सबके बीच आखिर शुक्रवार को कितना कलेक्शन रहा है। आइए जानते हैं कैसे आने वाले दिन काफी खास होने वाले हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 22, 2026 12:26 अपराह्न

Awarapan 2 Box Office Collection Day 8
Follow Us
---Advertisement---

Awarapan 2 Box Office Collection Day 8: इमरान हाशमी को लेकर लोगों में एक गजब दीवानगी थी और यही वजह है कि उनकी यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई रही है। क्या फैंस के बीच से इसका खुमार खत्म हो गया है। जानिए आखिर शुक्रवार को आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8 क्या रहा है और कैसे इस वीकेंड की कमाई इमरान हाशमी के लिए काफी खास होने वाली है। जाहिर तौर पर अगले हफ्ते मिड डे में टॉक्सिक रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में मुसीबत बढ़ सकती है। शोज में कमी के साथ-साथ फैंसी दूर हो सकते हैं। आइए जानते हैं कमाई क्या है।

जानें Awarapan 2 Box Office Collection Day 8 से इमरान हाशमी का कमाल

आवारापन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8 की बात करें तो शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 5.75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है तो इसके साथ ही भारत में इसका कुल कलेक्शन 119.25 करोड़ रुपए से ज्यादा का बताया जा रहा है। वहीं तरण आदर्श की रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ऑफिशियल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 123.87 करोड़ रुपए है। जाहिर तौर पर गुरुवार को 6 करोड़ की कमाई करने वाली आवारापन 2 ने शुक्रवार को अपना दबदबा बरकरार रखा है। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई पर लोगों की नजरे रहने वाली है।

क्यों आवारापन 2 के लिए 4 दिन बन सकता है मास्टरस्ट्रोक

26 अगस्त को टॉक्सिक रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में शनिवार और रविवार के अलावा सोमवार और मंगलवार को आवारापन 2 के लिए मौका है जब वह बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाकड़ कमाई कर सकती हैं। यश की टॉक्सिक ग्लोबल लेवल पर रिलीज हो रही है और फैंस के बीच एक जुनून देखा जा रहा है। एडवांस बुकिंग में यह कमाल दिखा रही है तो ऐसे में इमरान हाशमी की आवारापन 2 के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है। यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि ओवरऑल कमाई में 17 साल बाद रिलीज होने वाले सीक्वल को किस तरह से प्यार मिल पाता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 40

सितम्बर 16, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 16, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 33

सितम्बर 16, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 12

सितम्बर 16, 2026

Salman Khan

सितम्बर 16, 2026

CM Thalapathy Vijay

सितम्बर 16, 2026