Ayushmaan Sethi: अर्चना पूरन सिंह के बेटे जिन्होंने बीते दिन साइबर क्राइम को लेकर बड़ा खुलासा किया और उसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए। फैमिली व्लॉग में अर्चना के छोटे बेटे ने 87000 की ठगी को लेकर जो कहा इसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं। इस सब के बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। गोवा का यह व्लॉग है और वह वहां मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि इस सबके बीच इस वीडियो को देखकर यूजर्स मजे लेने में पीछे नहीं हैं।
फ्रॉड विवाद के बीच गोवा में इस तरह दिखे आयुष्मान
आयुष्मान सेठी ने इस गोवा व्लॉग को शेयर करते हुए कहा, “मैं पहले कभी इतना शांत और शुक्र गुजार महसूस नहीं किया।” वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से हर एक पल को अर्चना पूरन सिंह के बेटे एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। कभी बीच पर तो कभी डॉगी के साथ उनकी मस्ती देखी जा सकती है। कभी डेट पर घूमते हुए तो कभी रिसोर्ट में मस्ती करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
Ayushmaan Sethi को लेकर यूजर्स ने लिए इस तरह मजे
वहीं आयुष्मान सेठी के इस वीडियो को देखकर यूजर्स चटकारे लेने में पीछे नहीं हैं। एक यूजर ने कहा वेकेशन के पैसे वापस आ गए 80000 रिकवरी तो एक ने कहा क्या पैसे वापस आ गए कि आप गोवा चल दिए। एक ने कहा भाई आप भी व्लॉगिंग स्टार्ट कर दो। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने रुमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ की मस्ती करते हुए दिखते हैं
क्या हुआ आयुष्मान सेठी के साथ क्रेडिट कार्ड फ्रॉड
इस सबसे हटके अगर बात करें अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी के बारे में तो उन्होंने अपने भाई के व्लॉग में इस बात का खुलासा किया कि क्रेडिट कार्ड घोटाले के शिकार हो चुके हैं जिसमें उन्होंने 87000 खो दिए हैं। अर्चना पूरन सिंह उन्हें कार्ड बंद करने की सलाह देती हैं। अक्सर फैमिली व्लॉग को लेकर कॉमेडियन चर्चा में रहती हैं। इस सबके बीच उनके छोटे बेटे के साथ हुए स्कैम की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है।
