Viral Video: रिश्तेदारों के कंधों पर चढ़कर दूल्हा-दुल्हन ने उड़ाई संस्कारों की धज्जियां, अंजाम देख यूजर्स कर रहे थू..थू..

Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा और दुल्हन का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों वरमाला के समय कुछ ऐसा करते हैं। जिसे देख यूजर्स को हंसी भी आ रही है और वो इसे संस्कारों के विरुद्ध बता रहे हैं।

Viral Video

Picture Credit: Google

Viral Video:  शादियों का सीजन चल रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया पर शादियों में हुई लड़ाई और दूल्हा-दुल्हन के द्वारा की जा रही फनी हरकतों के वीडियोज की बाढ़ सी आ गई है। इन्हें देखने के बाद लोगों को हंसी भी आती है और उन्हें हैरानी भी होती है। उन्हें समझ नहीं आता है कि, आखिर अपने वेडिंग डे पर कोई इतनी अजीब हरकत कैसे कर सकता है?  एक ऐसा ही नया वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में  बना  हुआ है। इसमें दूल्हा और दुल्हन रिश्तेदारों के कंधों  पर बैठकर वरमाला डालने के लिए ऐसी हरकत कर रहे हैं। जिसे देख लोगों को हंसी भी आ रही है और उन्हें गुस्सा भी आ रहा है।  कुछ लोग इन्हें संस्कारों के विरुद्ध  बता रहे हैं।

वरमाला पर दूल्हा और दुल्हन ने की अजीब हरकत

इस वायरल वीडियो को Rahul Jadia नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, दूल्हा और दुल्हन अपने रिश्तेदारों के कंधों पर चढ़े हुए हैं और बिनी किसी हदसे के खौफ से एक-दूसर से जंग कर रहे हैं। वो वरमाला डालने के लिए एक-दूसरे पर झपट रहे हैं।

देखें वीडियो

इस दौरान दोनों को नीचे खड़े हुए मेहमान उन्हें हाथों से थामे हुए हुए हैं। काफी देर तक ये सब कुछ चलता रहता है। इसके बाद दूल्हा गिर जाता है। वरमाला के स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन के द्वारा की जा रही ये हरकत बड़े हादसे में बदल सकती थी। गमीनत रही कुछ नहीं हुआ। यही कारण है कि, इस घटना के वीडियो को देख लोग काफी सवाल उठे रहे हैं।

Viral Video देख भड़के लोग

सोशल मीडिया पर दूल्हा और दुल्हन का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 26 अप्रैल को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 1.71 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘आज कल शादियां मजाक बन चुकी हैं’। दूसरा लिखता है, ‘भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाया जा रहा है’। तीसरा लिखता है, ‘ये क्या बेहूदापन है, 5th क्लास के बच्चों जैसे स्टंट क्यूं करने है वो भी अपने ही विवाह समारोह में… शालीनता से रस्में निभाते तो और भी अच्छा होता’।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version