Hardoi Viral Video: उत्तर प्रदेश का हरदोई जिला बीते दिन से ही खबरों में बना हुआ है। यहां पर एक प्रिंसिपल के द्वारा छात्रा की मां के साथ बहुत ही बदतमीजी की गई है। प्रिंसिपल का नाम ममता मिश्रा है। टीचर के द्वारा ‘पेरेंट्स को भगाओ इनके बच्चे, काटो रजिस्टर से नाम, घंटे भर से तमाशा बना रखा है, ‘गेट लोस्ट’ और’ शट अप’ जैसे शब्द बोले गए हैं’। इस मामले पर शिक्षा अधिकारी की प्रतिक्रिया आयी है। इसके साथ ही मामला बढ़ने पर खुद प्रिंसिपल मैडम मे वीडियो जारी करके सफाई दी है। इस मामले पर कई बड़ी अपडेट सामने आयी हैं। जिसके कारण सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं।
Hardoi Viral Video प्रिंसिपल मैडम मे छात्रा की मां के साथ की बदतमीजी
प्रिंसिपल ममता मिश्रा के द्वारा छात्रा की मां को फटकारने का वीडियो सोशल मीडिया पर Priya singh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट क्या गया है।
“भगाओ इनके बच्चे, काटो रजिस्टर से नाम, घंटे भर से तमाशा बना रखा है, Get lost.. “
ये मैडम यूपी के हरदोई में सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल हैं, नाम है ममता मिश्रा. इनकी अकड़ देखिये, सिर्फ आप
बच्चों के पैरेंट्स स्कूल में शिकायत लेकर आये हैं, जहां मैडम उनके साथ ऐसे बर्ताव कर रही है.… pic.twitter.com/tUsNtTv26G
— Priya singh (@priyarajputlive) April 26, 2026
इसके साथ ही मामले पर सवाल उठाते हुए कैप्शन में लिखा है, “भगाओ इनके बच्चे, काटो रजिस्टर से नाम, घंटे भर से तमाशा बना रखा है, Get lost.. “ये मैडम यूपी के हरदोई में सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल हैं, नाम है ममता मिश्रा। इनकी अकड़ देखिये, सिर्फ आपबच्चों के पैरेंट्स स्कूल में शिकायत लेकर आये हैं, जहां मैडम उनके साथ ऐसे बर्ताव कर रही है. शायद ये भूल रही हैं कि इन पैरेंट्स की वजह से ही इनका स्कूल चल रहा है। इनके घर की दाल रोटी चल रही है।’
पीड़ित महिला नीलम वर्मा ने टीचर पर लगाए आरोप
पीड़ित महिला का नाम नीलम वर्मा है। घटना के बाद उनका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि, ‘मेरी बच्ची यूकेजी में पढती है।
नीलम वर्मा का बयान pic.twitter.com/v6xoDUCQmg
— Rajneesh Kumar Gautam (@RajneeshsirG) April 27, 2026
मैंने कोर्स की किताबें और नोटबुक खरीद लिया है लेकिन अब नोटबुक को स्कूल ने रिजेक्ट कर दिया है। प्रिंसिपल ने कहा है कि नोटबुक स्कूल से दी जाएगी और उसी में काम दिया जाएगा।’ इसके साथ ही महिला ने प्रिंसिपल पर बदसलूकी करने के भी आरोप लगाए हैं।
सनबीम स्कूल की प्रिसिंपल पर हुआ एक्शन
हरदोई के सनबीम स्कूल की प्रिसिंपल का वीडियो वायरल होने के बाद डिस्ट्रिक्ट बेसिक एजुकेशन ऑफिसर डॉ. अजीत सिंह का बयान आया है। जिसमें उन्होंने एएनआई को दिए इंटरव्यू में बताया है कि, ‘एक स्कूल प्रिंसिपल का पेरेंट्स को गलत तरीके से डांटते हुए वीडियो आज फेसबुक पर वायरल हुआ।
#WATCH | Hardoi, Uttar Pradesh: On viral video of misconduct with parents, District Basic Education Officer Dr Ajit Singh says, “… A video of a school principal inappropriately scolding parents went viral on Facebook today. Authorities immediately ordered an inquiry, with a… pic.twitter.com/7gRG5VbcQS
— ANI (@ANI) April 26, 2026
अधिकारियों ने तुरंत जांच के आदेश दिए, और जांच के लिए तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई। रिपोर्ट कल दोपहर तक आने की उम्मीद है। अधिकारियों ने ज़ोर देकर कहा कि इस तरह का व्यवहार एजुकेशनल माहौल में मंज़ूर नहीं है और यह कल्चरल नियमों का उल्लंघन करता है। अगर मान्यता या एफिलिएशन से जुड़ी कोई समस्या पाई जाती है, तो RTE एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। कमेटी यह जांच करेगी कि स्कूल की 2009 की मान्यता वैलिड है या नहीं और क्या यह घटना डिपार्टमेंट के अधिकार क्षेत्र में आती है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि अगर प्रिंसिपल या टीचर दोषी पाए जाते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।’
हरदोई वायरल वीडियो पर प्रिंसिपल मैडम ममता मिश्रा की सफाई
मामले को बढ़ता देख प्रिंसिपल ममता मिश्रा की तरफ से भी सफाई देते हुए वीडियो जारी किया गया है। जिसमें वो कह रही हैं कि, पेरेंट्स पिछले तीन सालों से स्कूल पर फीस कम करने का दबाव बना रहे हैं।
In Uttar Pradesh’s Hardoi, a principal of a reputed private school named New Sunbeam has come under scrutiny after a video surfaced showing her allegedly reprimanding parents for purchasing books from a cheaper shop instead of the school’s designated vendor.
In the viral clip,… https://t.co/UNyYNohvAM pic.twitter.com/blZZP3XGZT
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) April 26, 2026
उनकी भाषा काफी गुस्से से भरी थी। लेकिन इससे पहले बहुत कुछ हो चुका था। जिसे किसी ने नहीं देखा है। वीडियो में प्रिंसिपल अपना बचाव करते हुए दिखी हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
