---Advertisement---

Hardoi Viral Video: बेबस मां गरीबी की देती रही दुहाई और प्रिंसिपल मैडम अंग्रेजी में करती रही जलील, जानें पेरेंट्स से बदतमीजी करने वाली टीचर का क्या हुआ?

Hardoi Viral Video:  उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक प्रिंसिपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें मैडम स्कूली छात्रा की मां के साथ बहुत ज्यादा बदतमीजी कर रही है। वो उन्हें अंग्रेजी में बेहद शर्मनाक शब्द बोल रही है। इस मामले पर  हरदोई में सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल ममता मिश्रा पर एक्शन हुआ है। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 27, 2026 12:10 अपराह्न

Hardoi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Hardoi Viral Video: उत्तर प्रदेश का हरदोई जिला बीते दिन से ही खबरों में बना हुआ है। यहां पर एक प्रिंसिपल के द्वारा छात्रा की मां के साथ बहुत ही बदतमीजी की गई है। प्रिंसिपल का नाम ममता मिश्रा है। टीचर के द्वारा ‘पेरेंट्स को भगाओ इनके बच्चे, काटो रजिस्टर से नाम, घंटे भर से तमाशा बना रखा है, ‘गेट लोस्ट’ और’ शट अप’ जैसे शब्द बोले गए हैं’। इस मामले पर शिक्षा अधिकारी की प्रतिक्रिया आयी है। इसके साथ ही मामला बढ़ने पर खुद प्रिंसिपल मैडम मे वीडियो जारी करके सफाई दी है।  इस मामले पर कई बड़ी अपडेट सामने आयी हैं। जिसके कारण सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं।

Hardoi Viral Video प्रिंसिपल मैडम मे छात्रा की मां के साथ की बदतमीजी

प्रिंसिपल ममता मिश्रा के द्वारा छात्रा की मां को फटकारने का वीडियो सोशल मीडिया पर Priya singh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट क्या गया है।

इसके साथ ही मामले पर सवाल उठाते हुए कैप्शन में लिखा है, “भगाओ इनके बच्चे, काटो रजिस्टर से नाम, घंटे भर से तमाशा बना रखा है, Get lost.. “ये मैडम यूपी के हरदोई में सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल हैं, नाम है ममता मिश्रा। इनकी अकड़ देखिये, सिर्फ आपबच्चों के पैरेंट्स स्कूल में शिकायत लेकर आये हैं, जहां मैडम उनके साथ ऐसे बर्ताव कर रही है. शायद ये भूल रही हैं कि इन पैरेंट्स की वजह से ही इनका स्कूल चल रहा है। इनके घर की दाल रोटी चल रही है।’

पीड़ित महिला नीलम वर्मा ने टीचर पर लगाए आरोप

पीड़ित महिला का नाम नीलम वर्मा है। घटना के बाद उनका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि, ‘मेरी बच्ची यूकेजी में पढती है।

मैंने कोर्स की किताबें और नोटबुक खरीद लिया है लेकिन अब नोटबुक को स्कूल ने रिजेक्ट कर दिया है। प्रिंसिपल ने कहा है कि नोटबुक स्कूल से दी जाएगी और उसी में काम दिया जाएगा।’ इसके साथ ही महिला ने प्रिंसिपल पर बदसलूकी करने के भी आरोप लगाए हैं।

सनबीम स्कूल की प्रिसिंपल पर हुआ एक्शन

हरदोई के सनबीम स्कूल की प्रिसिंपल का वीडियो वायरल होने के बाद डिस्ट्रिक्ट बेसिक एजुकेशन ऑफिसर डॉ. अजीत सिंह का बयान आया है। जिसमें उन्होंने एएनआई को दिए इंटरव्यू में बताया है कि, ‘एक स्कूल प्रिंसिपल का पेरेंट्स को गलत तरीके से डांटते हुए वीडियो आज फेसबुक पर वायरल हुआ।

अधिकारियों ने तुरंत जांच के आदेश दिए, और जांच के लिए तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई। रिपोर्ट कल दोपहर तक आने की उम्मीद है। अधिकारियों ने ज़ोर देकर कहा कि इस तरह का व्यवहार एजुकेशनल माहौल में मंज़ूर नहीं है और यह कल्चरल नियमों का उल्लंघन करता है। अगर मान्यता या एफिलिएशन से जुड़ी कोई समस्या पाई जाती है, तो RTE एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। कमेटी यह जांच करेगी कि स्कूल की 2009 की मान्यता वैलिड है या नहीं और क्या यह घटना डिपार्टमेंट के अधिकार क्षेत्र में आती है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि अगर प्रिंसिपल या टीचर दोषी पाए जाते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।’

हरदोई वायरल वीडियो पर प्रिंसिपल मैडम ममता मिश्रा की सफाई

मामले को बढ़ता देख प्रिंसिपल ममता मिश्रा की तरफ से भी सफाई देते हुए वीडियो जारी किया गया है। जिसमें वो कह रही हैं कि, पेरेंट्स पिछले तीन सालों से स्कूल पर फीस कम करने का दबाव बना रहे हैं।

उनकी भाषा काफी गुस्से से भरी थी। लेकिन इससे पहले बहुत कुछ हो चुका था। जिसे किसी ने नहीं देखा है। वीडियो में  प्रिंसिपल अपना बचाव करते हुए दिखी हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hyderabad Viral Video

अप्रैल 27, 2026

Ayushmaan Sethi

अप्रैल 27, 2026

Ranveer Singh

अप्रैल 27, 2026

Golmaal 5

अप्रैल 27, 2026

Viral Video

अप्रैल 27, 2026

Rishikesh Viral Video

अप्रैल 27, 2026