---Advertisement---

Govinda की जिंदगी में आया तूफान! बीवी सुनीता आहूजा पर रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी के वो आरोप, जिसने फैंस की उड़ाई नींद

Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण खबरों में हैं। बीवी सुनीता आहूजा पर उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड कही जा रही कोमल रानी ने हमला बोला है। उन्होंने एक्टर पत्नी पर बिना नाम लिए गंभीर आरोप लगाए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 26, 2026 3:37 अपराह्न | Updated: सितम्बर 27, 2026 12:28 पूर्वाह्न

Govinda
Follow Us
---Advertisement---

Govinda: बॉलावुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ चल रहे विवाद के कारण खबरों में हैं। एक्टर पर आरोप है कि, वो अपनी को-स्टार कोमल रानी के साथ रिश्ते में हैं। अभी हालिह में वो गणेश महोत्सव के शुभ अवसर पर लालबागचा राजा  के दरबार में भी कोमल रानी के साथ दिखे। जिसके कारण लोगों को लगने लगा कि, उनकी पत्नी जो एक्स्टा मैरिटल अफेयर के आरोप लगा रही थी क्या वो सच है?  इस बीच इस कंट्रोवर्सी पर कोमल रानी का एक सोशल मीडिया पोस्ट हलचल मचा रहा है। इसमें वो गोविंदा की बीवी का नाम लिए बिना कुछ गंभीर आरोप लगा रही हैं। जिसने फैंस को चौंका दिया है।

Govinda की रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी ने बीवी सुनीता आहूजा पर बोला हमला 

कोमल रानी ने इस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट जारी करते हुए बिना नाम लिए हुए लिखा, ‘जो औरत अपने ही पति को सालों से जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगतीं। खुद को ‘घर तोड़ने वाली’ कहे जाने पर उन्होंने कहा, पहले से ही टूटे हुए घर में कोई कभी घर तोड़ने वाला नहीं हो सकता।’ वह एक आदमी को काम करने से रोकती हैं, घर पर बैठने को मजबूर करती हैं और उसे पूरी तरह से अलग-थलग  करके मौत के मुंह में धकेल रही हैं।’

 

Govinda
Picture Credit: इंस्टाग्राम

उन्होंने यह भी कहा कि ‘कोई भी अच्छी और समर्पित पत्नी अपने पति के साथ ऐसा बुरा व्यवहार नहीं कर सकती। कोमल ने सुनीता से कहा कि वह अपने निजी एजेंडे के लिए कोमल के नाम का इस्तेमाल करना बंद करें और लिखा, ‘भगवान ऐसे चालाक औरतों से हर शरीफ मर्द की रक्षा करे।” कोमल ना सुनीता का नाम लिए बिना ही ये हमला बोला है।’

गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी कौन है?

आपको बता दें, दो बच्चों के पिता गोविंदा की उम्र 62 साल है। इन दिनों वो एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ अफेयर की खबरों का कारण चर्चा में हैं। कोमल रानी स्वर्णकार, गोविंदा की आने वाली होम-प्रोडक्शन फिल्म ‘रूपा’ से बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा चर्चा है कि वे गोविंदा के साथ ‘दुनियादारी’ नाम का एक अन्य प्रोजेक्ट में भी काम कर रही हैं। लेकिन वो काम से ज्यादा एक्टर संग अफेयर की खबरों के कारण ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। जहां एक तरफ गोविंदा की पत्नी पति को चीट करने का आरोप लगा रही हैं तो वहीं, गोविंदा इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026