---Advertisement---

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50: सुपरस्टार नानी के क्रेज पर भारी पड़ी ‘नीम करोली बाबा’ की भक्ति, 50वें दिन भी थियेटर्स में तूफान

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50: बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' का क्रेज रिलीज के 50वं दिन भी चल रहा है। ये फिल्म रोजाना बड़े रिकॉर्ड बना रही है। खास बात ये है कि, इस मूवी पर नानी की 'द पैराडाइज' का भी असर नहीं पड़ा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 26, 2026 2:25 अपराह्न

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50
Follow Us
---Advertisement---

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50: किसी भी फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 50वें दिन भी बने रहना सबसे बड़ी चुनौती होता है। बड़ी से बड़ी फिल्में यहां पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ देती हैं। लेकिन नीम करोली बाबा जी के जीवन पर आधारित ‘हनुमान अंश’ रोजाना रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म को उछाल ही रिलीज के छठे हफ्ते में आया है। बीते दिन भी मूवी ने बहुत अच्छी कमाई की है। इसके ऊपर साउथ सुपर स्टार नानी की ‘ द पैराडाइज’ का भी असर नहीं पड़ा है। अगर इस वीकेंड आप इस भक्तिमय फिल्म को देखने के प्लान कर रहे हैं तो इसका टोटल कलेक्शन जरुर जान लें। क्योंकि फिल्म ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस इतिहास रच दिया है।

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50 कितना हुआ?

‘हनुमान अंश’ फिल्म ने रिलीज के 50वें दिन 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 3767 शोज से हुई है। वहीं, भारत में ये फिल्म अभी तक टोटल कमाई 344.35 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका ओवरसीज कलेक्शन 37 करोड़ रुपए  हो चुका है। वहीं, ‘हनुमान अंश’ फिल्म का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 381.35 करोड़ रुपए है। इस मूवी का बजट 2 करोड़ के आस-पास है। इस बजट पर 400 करोड़ तक पहुंचना किसी भी छोटे बजट की फिल्म के लिए नामुमकिन होता है। लेकिन ‘हनुमान अंश’ ने वो करके दिखाया है जो आज से पहले साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में कोई भी मूवी नहीं कर सकी है।  इस फिल्म पर  नानी की ‘द पैराडाइज’ का भी असर नहीं पड़ा है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk  ने जारी किए हैं।

 ‘हनुमान अंश’ फिल्म की स्टोरी, स्टारकास्ट और हिट होने के बड़े कारण 

‘हनुमान अंश’ फिल्म को 7 अगस्त 2026 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म के राइटर और डायरेक्टर डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी हैं। इसकी कहानी भगवान हनुमान के परम भक्त रहे ‘नीम करोली बाबा जी’ के जीवन पर आधारित है। फिल्म में लीड रोल में शोभिनॉ सत्य , विहान शेडगे, चंदन आनंद , अनिल रस्तोगी और पूर्णिमा तिवारी हैं। इस फिल्म की कहानी बहुत नेचुरल और रियल है। जिसके कारण ऑडियंस इससे कनेक्ट कर पा रही है। फिल्म की कहानी रिसर्च पर आधारित है, जिसके कारण इसे देखने पर उस्तुकता बढ़ती है। इसमें किसी भी तरह का दिखावा या फिर मसाला नहीं परोसा गया है। जिसके कारण लोग इसे पंसद कर रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 6, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 6, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60

अक्टूबर 6, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 6, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 6, 2026