---Advertisement---

Viral Video: ‘निकालो इस डायन को…’ छोटे बच्चे पर जुल्म ढाती मैडम को देख लोगों का पारा हुआ गर्म, शिक्षा और स्कूल पर उठे सवाल

Viral Video: बच्चे पर जिस तरह से मैडम अटैक करती हुई नजर आती है उसने निश्चित तौर पर शिक्षा और स्कूल को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है तो वहीं लोग इसे देखकर बिगड़े हुए नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 26, 2026 5:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अपने बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने के लिए लोग स्कूल में भेजते हैं लेकिन क्या होगा अगर यहां बच्चों की जमकर पिटाई हो। यह सच है कि इसे लेकर कई नियम कानून भी बनाए गए हैं बावजूद इसके कुछ शिक्षक बच्चे के साथ मारपीट करने में पीछे नहीं रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो ने बवाल खड़ा कर दिया है। जहां एक मैडम बच्चे को पीटती हुई दिखाई देती है। वायरल वीडियो निश्चित तौर पर आपको शॉक्ड कर देगा जहां आप देख सकते हैं कि कैसे छोटे से बच्चे को मैडम हाथ और डंडे से पिटाई करते हुए नजर आती है और इस दौरान उसे जरा भी दया नहीं आती है।

महिला टीचर ने दिखाई बच्चे पर इस हद तक बर्बरता

जहां वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला टीचर बच्चों से सवाल करती है और इसका जवाब न मिलने पर वह उसे पीटती है। वह बिना सोचे समझे लगातार पिटाई कर रही है और बच्चा रोता हुआ नजर आता है। यह निश्चित तौर पर आपके भी दिल को भर देगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला टीचर बिना डरे बच्चे पर डंडे बरसा रही है और इस दौरान उसे जरा भी दया नहीं है। वहीं इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब उस बच्चे को सीट पर बैठने के लिए भेज देती है तब वह दूसरे बच्चे पर डंडे की बारिश करने लगती है।

Viral Video को देख लोगों ने लगा दी मैडम की वाट

वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा कुछ इस कदर फूट पड़ा कि यूजर्स ने कहा मैडम बच्चे पीटेंगे तो आपको स्कूल से निकलना पड़ेगा। एक यूजर ने कहा लगता है गुरुकुल पीटम शिक्षण केंद्र है। एक यूजर ने कहा अरे बच्चे को इतना कौन मारता है तो एक यूजर ने लिखा इस हिंसक जालिम टीचर पर कार्रवाई होनी चाहिए। एक ने कहा निकालो इस डायन को तो एक ने कहा बच्चे के मां-बाप को इसके ऊपर मुकदमा दर्ज करने चाहिए। जाहिल बेशर्म तो एक यूजर ने कहा कितने घटिया लोग हैं।

@JtrahulSaini X चैनल पर लोग टीचर की जमकर फजीहत कर रहे हैं और इसे 28000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now