Baby Do Die Do Review: क्या बिना जुबान और कान आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ को मात दे पाएगी हुमा कुरैशी?  जानें फर्स्ट रिव्यू

Baby Do Die Do Review: हुमा कुरैशी की नई मूक-बधिर हिटवुमन वाली फिल्म 'बेबी डू डाई डू' आलिया भट्ट की स्पाई-एक्शन 'अल्फा' के साथ रिलीज कर दी गई है। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। टिकट खरीदने से पहले जानें ऑरिजनल रिव्यू।

Baby Do Die Do Review

Picture Credit: Google

Baby Do Die Do Review:  बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट और हुमा कुरैशी की मूवी के बीच भयंकर टक्कर हो गई है। एक तरफ हुमा की ‘बेबी डू डाई डूट’ है तो वहीं, दूसरी आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ फिल्म है। दोनों ही फिमेल सेंट्रिक मूवी हैं। इसीलिए सभी की नजर इस पर टिकी हुई है कि, कैसे एक छोटे बजट की यूनिक थ्रिलर का मुकाबला यशराज फिल्म्स के बड़े बजट के ‘अल्फा’ से हो रहा है? दोनों में एक्शन होने के कारण ऑडियंस कंफ्यूज हो गई है कि, वो किसे देख?  इसीलिए हम आपको ‘बेबी डू डाई डूट’ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिए गए ऑरिजन रिव्यू बताने जा रहे हैं।

Baby Do Die Do Review:  हुमा कुरैशी की दमदार एक्टिंग और बेहतरीन म्यूज़िक

एक्स पर Amit Bhatia नाम के यूजर ने हमा कुरैशी की फिल्म  के रिव्यू देते हुए लिखा, ‘बेबी डू डाई डू’ देखने लायक़ एक बेहतरीन फ़िल्म है! इसीलिए 5 में से 4 स्टार दिए है। शानदार लेखन, हुमा कुरैशी की दमदार एक्टिंग और बेहतरीन म्यूज़िक के साथ, यह एक्सपेरिमेंटल फ़िल्म एक नया और यादगार सिनेमाई अनुभव देती है।’

 

हुमा कुरैशी की फिल्म को देख यूजर बोला ‘कुछ फ़िल्में अपनी कहानी की वजह से सफल होती हैं, तो कुछ अपनी अदाकारी की वजह से।’

एक्स पर Review Bollywood नाम के यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘कुछ फ़िल्में अपनी कहानी की वजह से सफल होती हैं, तो कुछ अपनी अदाकारी की वजह से। इन दोनों ही मामलों में कामयाब रही है; यह एक इमोशनल थ्रिलर है जो कहानी के दौरान अपने किरदारों को कभी नज़रअंदाज़ नहीं करती।’  कुल मिलाकर, ‘बेबी डू ऑर डाई’ नॉयर, इमोशन और ज़बरदस्त सस्पेंस का एक बेहतरीन मिश्रण है। शानदार एक्टिंग, भरोसेमंद डायरेक्शन और एक नए और अनोखे नज़रिए के साथ, यह एक ऐसी थ्रिलर फ़िल्म है जिसे बड़े पर्दे पर ज़रूर देखा जाना चाहिए।

‘बेबी डू डाई डूट’ को पूरी तरह से ओरिजिनल बताया

Siddharth Mathur नाम के यूजर ने ‘बेबी डू डाई डूट’ का रिव्यू देते हुए लिखा, पूरी तरह से ओरिजिनल फ़िल्म है। डायरेक्टर ने एक नियो-नॉयर क्राइम ड्रामा बनाया है, जो अपने अनोखे मुख्य किरदार, शानदार वर्ल्ड-बिल्डिंग और इमोशनल कहानी की वजह से सबसे अलग है।

 

 

हुमा कुरैशी की फिल्म की तारीफ की

Funbir Singh नाम के यूजर ने हुमा कुरैशी की तारीफ करते हुए लिखा, एक्ट्रेस फ़िल्म को संभाले रखती हैं, जिसमें पुराने ज़माने के बॉलीवुड के अतिरेक और आत्मविश्वास भरी कहानी कहने की शैली का मेल है।

हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ और आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ के बीच महामुकाबला

हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ और आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ दोनों ही फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। साधारण शब्दों में कहें तो यह मुकाबला ‘एक छोटे बजट की अनोखी कहानी’ बनाम ‘एक बड़े बजट की धमाकेदार एक्शन फिल्म’ के बीच है। इस फिल्म को डायरेक्टर नचिकेता सामंत ने बनाया है। उन्होंने वीएफएक्स से ज्यादा स्टोरी पर ध्यान दिया है। ये एक बिना कान और जुबान वाली खूंखार लड़की की कहानी है। इसका बजट  22 करोड़ के आसपास है। वहीं, दूसरी तरफ आलिया भट्ट और  शरवरी वाघ की अल्फा फिल्म है। ये यसराज बैनर ने लगभग  150 करोड़ के आस-पास की लागत से तैयार किया है। ये फिल्म दो महिला जासूसों की कहानी है। जिसमें एक्शन के साथ क्राइम है। इसीलिए इन दोनों मूवी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Exit mobile version