---Advertisement---

Bad Newz ट्रेलर से पहले तृप्ति डिमरी के बेबी बंप को पकड़कर लड़ते दिखे विक्की और एम्मी, एक्ट्रेस बोलीं- ‘आप दोनों ही बाप हैं’

Bad Newz: एक्साइटेड पोस्टर्स शेयर कर तृप्ति ने फैंस की बढ़ा दी बेताबी, लोगों को कंफ्यूज करती नजर आई हसीना, आईए देखते हैं क्या है खास, पोस्टर वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 27, 2024 2:38 अपराह्न

Bad Newz
Follow Us
---Advertisement---

Bad Newz: तृप्ति डिमरी, एम्मी विर्क और विक्की कौशल की फिल्म ‘बैड न्यूज‘ पिछले लंबे समय से काफी चर्चा में है। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद कई पोस्टर्स जारी किए गए। ऐसे में ट्रेलर रिलीज होने से पहले फिल्म से और पोस्टर जारी किया गया जिसे देखने के बाद लोग कंफ्यूज हो गए। फिल्म की कहानी साफ झलक कर सामने आ रही है। इस पोस्टर ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। इस बार तृप्ति डिमरी बेबी बंप को खास अंदाज में फ्लॉन्ट कर हुए के बाप को लेकर कन्फ्यूज दिख रही है। जी हां, यह पोस्टर वाकई काफी मजेदार है। आईए देखते हैं।

बाप बनने के लिए होने वाली है जंग

जहां तक ‘बैड न्यूज़’ फिल्म की बात करें तो गुड न्यूज़ के मेकर्स ही इसे लेकर आ रहे हैं और इसमें तृप्ति डिमड़ी मजेदार किरदार में दिखाई देने वाली है। 28 जून यानी शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर जारी किया जाएगा लेकिन मेकर्स फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए न्यू पोस्टर शेयर करते हुए दिखे। तृप्ति ने इसकी झलक दिखाते हुए कैप्शन में लिखा, “यह वार में फन का ट्रिपल डोज है। बैड न्यूज ट्रेलर कल जारी किया जाएगा।”

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है फिल्म

यह फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।” जहां फर्स्ट पोस्टर की बात करें तो ब्लैक कलर की ड्रेस में बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई तृप्ति नजर आ रही है। वहीं दोनों साइड विक्की और एम्मी दिखाई दे रहे हैं। तीनों बेबी स्टीकर को पकड़े हैं।

ट्रेलर देखने के लिए लोग करने लगे इंतजार

एक और पोस्टर में तृप्ति डिमरी के बेबी बंप को एम्मी और विक्की पकड़े हुए नजर आ रहे हैं और कैप्शन में लिखा है, “आप दोनों ही बाप हैं।” ऐसे में निश्चित तौर पर फुल टू धमाल होने वाला है क्योंकि बाप बनने की जंग में किसकी होगी जीत और किसे करना होगा हार का सामना। यह देखने के लिए फिल्म को देखना लाजमी है। वहीं यह तो तय है कि इस एंटरटेनमेंट ड्रामा में मस्ती का खूब तड़का लगने वाला है। फिलहाल आपको करना होगा कल तक का इंतजार क्योंकि ट्रेलर रिलीज के बाद कहानी की झलक और साफ हो जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026