Battle Of Galwan: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ 15 अगस्त के आस-पास रिलीज हो सकती है। फौजी के रोल में दबंग खान को देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं। जब से मूवी की रिलीज डेट हटी है तब से दर्शकों का इंतजार और भी ज्यादा बढ़ गया है। फिलहाल मूवी के आने की अभी तक नई डेट सामने नहीं आ सकी है। लेकिन ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बेहद रोमांटिक सॉन्ग ‘मैं हूं’ को वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज कर दिया गया है। इसमें एक्टर अपनी ऑन स्क्रीन पत्नी चित्रगंधा को याद करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें एक फौजी की मोहब्बत को दिखाया गया है।
Valentine Day पर सलमान खान का रोमांटिक सॉन्ग ‘मैं हूं’ रिलीज
सलमान खान और चित्रगंधा सिंह पर फिल्माया ‘मैं हूं’ सॉन्ग पति और पत्नी के बीच के रिश्ते को दिखा रहा है।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट: Salman Khan Films Music
ड्यूटी के दौरान वेलेंटाइन डे के मौके पर एक्टर को पत्नी और बच्चों की याद आ रही है। वो उनके साथ बिताए गए खूबसूरत पलों को याद कर रहे हैं। बीवी भी अपने पति की मजबूरी और मोहब्बत को समझ रही है। ‘मैं हूं’ एक रोमांटिक के साथ अनेक इमोशन समेटे हुए है। इसमे हर उस फौजी का दर्द दिखाया गया है जो कि, परिवार से कई मील दूर रहकर देश की रक्षा करता है और उन्हें याद करता है। श्रेया घोषाल और अयान लाल की आवाज दिल को छू रही है।
Battle Of Galwan की स्टोरी, स्टार कास्ट और रिलीज डेट
‘बैटल ऑफ गलवान’ इसी साल लॉन्च होगी। फिल्म साल 2020 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए गलवान वैली युद्ध पर आधारित है। ये बिना हथियारों के लड़ी गई थई। जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। वहीं, चीन के 45 जवान मारे गए थे। मूवी में सलमान खान शहीद कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका में हैं। इस मूवी का बजट 350 करोड़ के आस-पास है। फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया ने किया है। फिलहाल अभी तक रिलीज की नई डेट नहीं आ सकी है।
