Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 8: अजय देवगन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें वीकेंड पर ‘दृश्यम 3’ का क्या चल रहा हाल?

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 8:  अजय देवगन की फिल्म दृश्मय 3 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। बीते दिन फिल्म ने अपने प्रॉफिट से एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। 

Drishyam The Conclusion

Picture Credit: Google

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 8: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इसने ओरिजन साउथ की ‘दृश्यम 3’ को भी पीछे छोड़ दिया है। ये फिल्म बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ऑपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। बीते दिन भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते की ऐतिहासिक कमाई के बाद दूसरे शुक्रवार को मिले इस तगड़े उछाल से साफ है कि फिल्म का क्रेज सिनेमाघरों में सिर चढ़कर बोल रहा है। बीते दिन भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 8 कितना हुआ?

‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ मूवी ने रिलीज के आठवें दिन 14.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 14583 शोज से हुई है। भारत में अजय देवन की ये मूवी 312 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 95 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही दृश्यम 3 का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 407 करोड़ रुपए हो चुका है। इसका बजट 130 करोड़ के आस-पास है। फिल्म  ने अपना बजट रिलीज के दोन में ही निकाल लिया था, अब ये प्रॉफिट की तरफ आगे बढ़ रही है। इस मूवी ने ऑपनिंग डे पर टोटल कलेक्शन  95.10 करोड़ रुपए कमाए थे।  इसके साथ ही ‘स्त्री 2’, ‘पठान’ और ‘एनिमल’ जैसी हिट फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये  आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’  फिल्म के महारिकॉर्ड्स 

आपको बता दें, अजय देवगन की दृश्यम 3 ने रिलीज के एक हफ्ते में कई बड़े रिकॉर्ड बना लिए हैं। ये अजय देवगन के करियर की पहली 400 करोड़ी फिल्म बनी है। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी की सबसे सफल मूवी बन गई है। इस फिल्म ने मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है। अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो बहुत जल्द  500 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

 

Exit mobile version