The Paradise Box Office Collection Day 16: साउथ सुपर स्टार नानी और राघव जुयाल की फिल्म ‘द पैराडाइज’ बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। लेकिन इसके बाद भी मेकर्स की टेंशन बड़ी हुई है। बढ़ते दिनों और गिरते कलेक्शन ने बजट निकालना ही मुश्किल कर दिया है। बीते दिन भी फिल्म की कमाई भी कम हुई है। आपको बता दें, नेचुरल स्टार नानी के करियर की ये सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म ने उनके 18 साल के फिल्मी करियर में कमाई के मामले में एक नया इतिहास रच दिया है। लेकिन फिर भी चुनौतियों को झेल रही है।
The Paradise Box Office Collection Day 16 कितना हुआ?
‘द पैराडाइज’ एक तेलुगु फिल्म है, जिसने रिलीज के 16वें दिन 51 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। भारत में नानी और राघव जुयाल की ये एक्शन फिल्म टोटल कलेक्शन 140.81 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 31.15 कोरड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही नानी की ये मूवी टोटल वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन 171.96 करोड़ रुपए कर चुकी है। इस फिल्म क बजट 200 करोड़ के आस-पास है। लेकिन मूवी के कम होते शोज और गिरती कमाई के कारण इसके बजट को निकाल पाना ही मुश्किल हो गया है।
‘द पैराडाइज’ फिल्म की बड़ी चुनौतियां
नानी की ‘द पैराडाइज’ फिल्म के रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद भी मेकर्स के सामवे 200 करोड़ का बजट निकाल पाना मुश्किल है। इस फिल्म को नानी के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दसारा’ बनाने वाले डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला ने बनाया है। फिल्म ‘सवारी’ जनजाति की है, जो अपने अधिकारों और नागरिकता के लिए सिस्टम से लड़ रही है। इस मूवी में लीड रोल में नानी, राघव जुयाल और कायादु लोहार जैसे बड़े कलाकार है। मूवी के गिरते कलेक्शन का सबसे बड़ा कारण बहुत कम प्रमोशन और बिना ट्रेलर मूवी को रिलीज करना बताया जा रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर ऑडियंस के द्वारा दिए गए नेगेटिव रिव्यू भी भारी पड़े हैं।
