Hanuman Ansh Box Office Collection Day 63: नीम करोली बाबा जी के जीवन पर आधारित ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। ये फिल्म रिलीज के 63वें दिन भी चल रही है। अमूमन यहां तक पहुंचते-पहुंचते बड़ी से बड़ी फिल्में दम तोड़ देती हैं। लेकिन 2 करोड़ की लागत से बनी हनुमान अंश 400 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। बीते दिन भी मूवी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।यही कारण है कि, मेकर्स और फैंस इसे बजरंग बली का आशीर्वाद बता रहे हैं।
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 63 कितना हुआ?
‘हनुमान अंश’ फिल्म ने रिलीज के 63वें दिन 75 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 1579 शोज से हुई है। भारत में हनुमान अंश टोटल कमाई 327.98 करोड़ रुपए कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 40.05 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही इस फिल्म का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 427.43 करोड़ रुपए हो चुका है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘हनुमान अंश’ फिल्म ने कौन से बड़े महारिकॉर्ड बनाए हैं?
अभी तक ‘हनुमान अंश’ अपने बजट से 17900 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मेकर्स को दे चुकी है। हनुमान जी के परम भक्त रहे नीम करोली बाबा जी के जीवन पर आधारित इस मूवी के डायरेक्टर और राइटर डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी हैं। वहीं, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर हैं।फिल्म में चंदन आनंद, अनिल रस्तोगी और पूर्णिमा तिवारी जैसे बड़े एक्टर्स हैं। इस फिल्म ने ऑपनिंग डे पर 10 लाख का कलेक्शन किया था। लेकिन फिर चमत्कारी रुप से आगे बढ़ते हुए इस फिल्म ने हजारों गुना रिटर्न मेकर्स को दिया है। ये हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ा मुनाफ़ा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। सिनेमा इतिहास में 5वें और 6ठें हफ्ते की सबसे बड़ी कमाई इसी मूवी ने की है। आज से पहले कोई भी हिन्दी फिल्म ऐसा नहीं कर सकी है। 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सबसे छोटी हिंदी फिल्म भी यही है। इसके साथ ही 51 साल पहले आयी सुपर हिट फिल्म ‘मां संतोषी मां’ को भी फिल्म ने पछाड़ दिया है।
