Bigg Boss 20: सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जा रहे रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों काफी कुछ हटकर देखने को मिल रहा है। घरवालों के लड़ाई-झगड़ों के बीच पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल और गेमर स्काउट ओपी की बढ़ती हुई नजदीकियां काफी सुर्खियों में हैं। स्काउट पहले से ही एक सीरियस रिश्ते में हैं। ऐसे में वो घर के अंदर लव की मसाज करते दिखे। इस मामले पर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने बयान दिया है। वो घर में दोनों की चल रही हरकतों पर खुलकर बोलती हुई दिखी हैं।
Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे ने लव गिल और स्काउट को दिखाया आइना
बिग बॉस 20 में लव गिल की मसाज स्काउट करते दिखे हैं। जिस पर आम्रपाली दुबे ने घरवालों के सामने लव को टोकते और समझाते हुए कहा है कि, ‘जब स्काउट उनकी शर्ट के अंदर हाथ डालकर पीठ पर मसाज कर रहा था, तब भी उन्होंने मना किया था, भाई जो भी करना है शर्ट के ऊपर से करो।’ इस बात को याद दिलाते हुए आम्रपाली दुबे ने कहा, भले ही लव या स्काउट को खुद इस बात से कोई फर्क न पड़ता हो, लेकिन कैमरे के सामने कुछ चीजें बाहर दर्शकों को अच्छी नहीं दिखतीं। साथ ही, जिनके जीवनसाथी या पार्टनर्स घर से बाहर शो देख रहे हैं, उन्हें यह सब देखकर बुरा लग सकता है। उन्होंने अंत में कहा कि मर्यादा और मर्यादा की सीमा को समझना कोई मुश्किल काम या रॉकेट साइंस नहीं है, इसे हर किसी को आसानी से समझना चाहिए।
स्काउट की बाहर है गर्लफ्रेंड
स्काउट का नाम तन्मय सिंह है। वो काश्वी नाम की लड़की के साथ करीब 5 सालों से रिश्ते में हैं। लेकिन जब से वो बिग बॉस 20 में गए हैं, तब से पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल के बाहद करीब होते जा रहे हैं। इस दौरान वो बीबी हाउस में मसाज देना, गले लगाना, रोने पर संभालना और पीठ पर उठाना जैसे काम कर रहे हैं। जिसके कारण घरवालों को और ऑडियंस को बुरा लग रहा है। क्योंकि स्काउट पहले से किसी रिश्त में हैं। इसके साथ ही स्काउट ने ये बात मानी है कि, वो लव गिल के करीब होते जा रहे हैं और अपनी फीलिंग को लेकर पूरी तरह से कंफ्यूज हैं। स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरनंदानी का रिएक्शन भी आया है। वो स्काउट और लव के वीडियो पर इमोशनल रिएक्शन देते हुए दिखी हैं।
