जीते जी दूरियां, मरने के बाद मिलन? Nana Patekar और नीलाकांति की अधूरी प्रेम कहानी का सच जानिए!

Nana Patekar: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर का निधन 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से हो गया। उनका अंतिम संस्कार 8 अक्टूबर 2026 को कर दिया गया है। इस दौरान उनकी बीवी अंतिम दर्शन करने पहुंची। वो पति से 35 साल से अलग रह रही थीं।

Nana Patekar

Picture Credit: Google

Nana Patekar: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर की मौत से परिवार और फैंस दोनों ही टूट गए हैं। एक्टर का निधन 75 साल की उम्र में 8 अक्टूबर 2026 की सुबह दिल का दौरा पड़ने से हुआ। उन्होंने गोवा में अंतिम सांस ली है। नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार 8 अक्टूबर 2026 की देर रात पुणे के डोंजे गांव में स्थित उनके फार्महाउस पर पूरे राजकीय सम्मान से हुआ है।

Nana Patekar के अतिंम दर्शन करने पहुंची पत्नी नालाकांति  पाटेकर

इस दौरान बिना तलाक 35 सालों से अलग रही उनकी पत्नी नीलाकांति पाटेकर दर्शन करने पहुंची। पति को मृत देख वो टूट गई। उनके चेहर पर टूटे रिश्ते और नाना पाटेकर के मरने का दर्द साफ देखा जा सकता था। दोनों जीते जी कभी साथ नहीं रह सके लेकिन एक्टर के मरने के बाद वो एक फ्रेम में दिखे। हालंकि दोनों ने कभी भी अलग होने का कोई खास कारण नहीं बताया। लेकिन नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में खुद स्वीकार किया था कि, समय के साथ उनके और नीलकांति के स्वभाव, सोच और जीवन जीने के तरीकों में काफी बड़ा अंतर आ गया था। इस वजह से दोनों का एक छत के नीचे साथ रहना मुश्किल होता जा रहा था। एक्टर ने अपना दर्द बयां करते हुए, बताया था कि, नाना का मानना था कि ‘यदि आप किसी को पूरी खुशी नहीं दे सकते, तो आपको उन्हें दुख देने का भी कोई हक नहीं है।’

नाना पाटेकर और नीलाकांति के कैसे बिगड़े थे रिश्ते?

नाना पाटेकर और नीलाकांति की लव स्टोरी बेहद खास रही है। दोनों करियर की शुरुआत में मराठी थिएटर में मिले थे। नीलाकांति उस समय एक बैंक में अधिकारी थीं और एक्टिंग भी सीख रही थीं।  दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। साल 1978 में दोनों ने बेहद सादगी से शादी कर ली।  नाना पाटेकर अपने शुरुआती दौर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इस दौरान उनकी बीवी ने जमकर सपोर्ट किया। दुर्वासा और मल्हार नाम के दोनों के बेटे हुए , लेकिन बड़े बेटे दुर्वासा की मौत ढाई साल की उम्र में हो गई। इसके बाद नाना और नालाक्रांति एक साथ तो रहे लेकिन रिश्ते में कमी आती चली गई। इसके बाद दोनों ने बिना तलाक के अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों 35 सालों से अलग रह रहे थे।

Exit mobile version