Hanuman Ansh Box Office Collection Day 64: सालों बाद बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी फिल्म राज कर रही है, जिसमें ना तो कोई बड़ी स्टार कास्ट है और ना कोई बड़ा बजट है। हनुमान अंश को रिलीज हुए दो महीने से ज्यादा हो चुका है। लेकिन इसके बाद भी ये रोजाना अपनी रिकॉर्डतोड़ कमाई से आगे बढ़ रही है। बीते दिन भी मूवी ने अच्छा कलेक्शन किया है। जिसके कारण ये एक और बड़ा इतिहास रचने की तरफ आगे बढ़ रही है। अजय देवगन की दृश्यम 3 की सुनामी के सामने भी इस मूवी ने 60 फीसदी से ज्यादा बढ़त दर्ज कराते हुए मोटी कमाई की है।
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 64 कितना हुआ?
भगवान हनुमान के परमभक्त नीम करोली बाबा जी के जीवन पर आधारित हनुमान अंश मूवी ने रिलीज के 64वें दिन 1.20 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 2145 शोज से हुई है। बीते दिन फिल्म की कमाई 60 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। भारत में ये फिल्म टोटल कमाई 388.77 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में टोटल ओवरसीज कलेक्शन 40.05 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही हनुमान अंश फिल्म का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 428.82 करोड़ रुपए कर चुकी है। ये फिल्म बहुत जल्द 430 करोड़ तक पहुंचने वाली है। इसका बजट 2 करोड़ है और अपने बजट से 21000 हजार गुना प्रॉफिट कमा चुकी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘हनुमान अंश’ के बड़े महारिकॉर्ड
‘हनुमान अंश’ फिल्म 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी। लेकिन इसकी कमाई में पांचवें हफ्ते चमत्कारी उछाल आया । जिसके बाद फिल्म भारत की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा 9वां हफ्ता फिल्म ने अपने नाम किया है। इस दौरान मूवी ने 10.60 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं , इस मूवी ने इतिहास का सबसे बड़ा 8वां हफ्ता भी अपने नाम कर लिया है। आने वाले दिनों में ये 450 करोड़ तक जा सकती है। मूवी के डायरेक्टर और डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी हैं। वहीं, लीड रोल में शोभिनव सत्य , चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे जैसे बड़े कलाकार हैं।
