---Advertisement---

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 3 :  इमरान हाशमी के आवारापन के आगे सनी देओल की एक्टिंग की क्यों उड़ी धज्जियां?  जानें बड़े कारण

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 3 : इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2 'ने सनी देओल की 'बंटवारा 1947 'को पीछे छोड़ दिया है। इसके बड़े कारण यहां जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 17, 2026 12:18 अपराह्न

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 3
Follow Us
---Advertisement---

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 3 :  स्वतंत्रता दिवस के खास मौक पर बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई थीं।  एक तरफ सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ थी, दूसरी तरफ इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’  थी। इन दोनों मूवी को 14 अगस्त 2026 को रिलीज किया गया। सनी देओल के गदर वाले अवतार को देखने के फैंस काफी बेताब थे, लेकिन इमरान हाशमी की मोहब्बत ने बाजी ही पलट दी। इन दोनों फिल्मों के बीच एडवांस बुकिंग से ही मुकाबला दिखने लगे था।  सनी देओल की मूवी पर  इमरानी कैसे भारी पड़े हैं?  इसके कारणों के बारे में जानते हैं।

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 3 कितना हुआ?

सनी देओल की लगभग 150 करोड़ की लागत से बनी बंटावारा 1947 ने रिलीज के तीसरे दिन 7.25 कोरड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। ये कमाई 7239 शोज से हुआ है। विदेशों में भारत -पाकिस्तान के बंटावारे पर आधारित मूवी ने 5.50 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया है। बंटवारा 1947 ने टोटल वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन 37.11 करोड़ कलेक्शन किया है। इस मूवी में सनी  देओल के साथ प्रीति जिंटा और शबाना आजमी जैसे बड़े कलाकार हैं।  वहीं, इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 9403 शोज से हुआ है। भारत में ये मूवी 81.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 12 करोड़ रुपए हुआ है। आवारापन 2 ने टोटल वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन 110.10 करोड़ रुपए किया है। इस मूवी का बजट  30 करोड़ के आस-पास है। ये फिल्म अपना बजट निकालकर  प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

सनी देओल की फिल्म पर  क्यों भारी पड़े इमरान हाशमी?

सनी देओल और इमरान हाशमी की फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी। दोनों ही मूवी अलग-अलग कॉन्सेप्ट पर आधारित है। स्वतंत्रता दिवस से मौके पर सनी देओल की बंटावारा 1947 के रिलीज होने से मेकर्स का रिकॉर्डतोड़ कमाई की उम्मीद थी। लेकिन इमरान हाशमी की लव स्टोरी आवारापन 2 ने बाजी पलट दी। इमरान हाशमी की साल 2007 में आई मूल ‘आवारापन’ भले ही उस समय बॉक्स ऑफिस पर न चली हो, लेकिन सालों में वह एक कल्ट क्लासिक फिल्म बन चुकी थी। यही वजह है कि, आवारापन 2 जैसे ही रिलीज हुआ फैंस ने भरकर प्यार लुटाया और सनी देओल की मूवी पीछे छूट गई। आवरापन 2 के चलने के एक और बड़ा कारण इसके गाने हैं। वहीं, आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘बंटवारा 1947’ की स्टोरी को कुछ लोगों ने स्लो बताया है। सनी देओल की फिल्म को इन सभी कारणों से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर इमरान हाशमी दे रहे हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Antara Banerjee

अगस्त 17, 2026

Ananya Raj Death

अगस्त 17, 2026

Himanshi Khurana

अगस्त 16, 2026

Vimal Elaichi Controversy

अगस्त 16, 2026

Saif Ali Khan

अगस्त 16, 2026

Govinda

अगस्त 16, 2026