---Advertisement---

Vicky Kaushal And Rashmika Mandanna: फिल्म “छावा” से पहले रैंप वॉक कर फैंस के दिलों में आग लगाते दिखे कपल

Vicky Kaushal And Rashmika Mandanna का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें, दोनों रैंप वॉक करते और अपनी शानदार कैमिस्ट्री से फैंस का दिल जीतते दिख रहे हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: अगस्त 1, 2024 1:03 अपराह्न

Vicky Kaushal And Rashmika Mandanna
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Kaushal And Rashmika Mandanna: ऑडियंस बड़े पर्दे पर फ्रेश जोड़ी को देखना काफी पसंद करती है और ऐसी जोड़ियों को देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार भी करती हैं। जिस तरह हाल में मशहूर एक्टर विक्की कौशल को फैंस की चहीती तृप्ति डिमरी के साथ देखा और काफी पसंद किया गया था। यहीं अब एक्टर को जल्द मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ गर्दा उड़ाते देखा जाएगा। दरअसल दोनों को अपकमिंग फिल्म छावा में एक साथ नजर आने वाले हैं लेकिन, दोनों ने फिल्म से पहले ही अपनी शानदार कैमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लिया है। चलिए जानते हैं कैसे।

रैंप पर एक साथ उतरे Vicky Kaushal And Rashmika Mandanna

हाल में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल को एक साथ इंडिया कूत्यूर वीक 2024 में रैंप वॉक करते देखा गया। अपनी इस वॉक के दौरान दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छे दिख रहे हैं, यही नहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों की कैमिस्ट्री कितनी ज्यादा शानदार दिख रही है। दोनों की यह बवाल कैमिस्ट्री लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई है। और जिससे हर कोई यही अंदाजा लगा रहा है कि, साथ एक साथ वॉक करते समय दोनों की कैमिस्ट्री इतनी अच्छी है तो, जब फिल्म में एक साथ नजर आएंगे तब तो और भी ज्यादा अच्छी होगी।

कातिलाना लहंगे में कहर ढाती दिखीं रश्मिका

अपने इस रैंप लुक के लिए दोनों ने ट्रेडिशनल आउटफिट को चुना है और जिसमें दोनों काफी हसीन दिख रहे हैं। इसी के साथ बता दें रश्मिका ने अपने इस बवाल लुक के लिए ऑफ व्हाइट स्टोन वर्क लहंगा चुना है, जो उनपर बेहद कातिलाना दिख रहा है। इसी के साथ बता दें एक्ट्रेस ने अपने लुक में जान डालने के लिए पर्ल वर्क ज्वैलरी और लॉन्ग हेयर्स को कैरी किया।

इस दिन रिलीज होगी छावा

कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा बताया जा रहा है कि, रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल की इस फिल्म को 6 दिसंबर 2024 को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा। हालांकि मेकर्स द्वारा इस डेट की पुष्टि अभी नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

जून 2, 2026

Sushmita Sen

जून 2, 2026

Salman Khan

जून 2, 2026

Kangana Ranaut

जून 2, 2026

Madhuri Dixit

जून 2, 2026

Sonakshi Sinha

जून 2, 2026